नोबेल पुरस्कार विजेता ने पाकिस्तान को दिखाई आइना
पाकिस्तान। पाकिस्तान की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने कहा है कि पाकिस्तान दुनियाभर में अपनी खराब छवि के लिए खुद ही जिम्मेदार है। मलाला कहा कि आज हम इस्लामफोबिया की बात करते हैं। कहते हैं कि लोग हमारे देश और धर्म को गलत नाम दे रहे हैं। जबकि सच तो यह है कि दुनिया में पाकिस्तान और इस्लाम की खराब छवि के लिए कोई और नहीं बल्कि स्वयं पाकिस्तानी जिम्मेदार हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में गुरुवार को मशाल खान नाम के पत्रकारिता के छात्र की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उसने फेसबुक पर अल्लाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी। इस घटना से आहत होकर यूसुफजई ने कहा यह घटना महज एक मशाल की मौत की नही है। बल्कि, इस्लाम के पवित्र संदेश की भी मौत से जुड़ी है। हम पाकिस्तानी अपने धर्म, मूल्यों और शालीनता को भूलते जा रहें हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
