Home World पाकिस्तान को एक और सर्जिकल स्ट्राइक की मिली धमकी

पाकिस्तान को एक और सर्जिकल स्ट्राइक की मिली धमकी

ईरानी सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

ईरान। पाकिस्तान को एक और सर्जिकल स्ट्राइक झेलने की धमकी मिली है। इस बार यह धमकी भारत से नही बल्कि, ईरान से मिली है। पाकिस्तान से संचालित सुन्नी आतंकवादिओ के शिविर को नष्ट कर देने की ईरानी धमकी के बाद पाकिस्तान सकते में आ गया है।
ईरानी सेना के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बाकरी के हवाले से कहा, हम इस स्थिति को जारी रखने को स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तानी अधिकारी सीमाओं को नियंत्रित करें, आतंकवादियों को गिरफ्तार करें और उनके शिविरों को बंद करें। गौरतलब है कि गत माह सुन्नी आतंकवादियों ने ईरानी सीमा सुरक्षा के दस गार्डों की हत्या कर दी थी। ईरान के मुताबिक जैश अल अदल नामक सुन्नी आतंकवादी संगठन समूह ने पाकिस्तान के भीतर से लंबी दूरी तक गोली दागने की क्षमता वाली बंदूकों की मदद से इन गार्डों को मार डाला था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version