Home World पाक विदेश मंत्री ने पीएम मोदी पर कसे तंज

पाक विदेश मंत्री ने पीएम मोदी पर कसे तंज

आरएसएस को बताया आतंकी संगठन

पाकिस्तान। आतंक का गढ़ बन चुकी पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए आरएसएस को आतंकी संगठन बता कर अपनी खींझ निकाली है। दरअसल, पिछले दिनो यूएनओ में भारत के विदेश मंत्री से मिली करारा जवाब के बाद से ही पाकिस्तानी नेतृत्व बौखलाया हुआ है।
इस बीच पाक मीडिया ने भी यूएनओ के हवाले से अपने ही देश के विदेश नीति को विफल बतातें हुए पाक रहनुमाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अमेरिका से लगातार मिल रही झटका और हाल ही के दिनो में चीन के रूख में आए बदलाव को पाक मीडिया ने पीएम मोदी के विदेश नीति की सफलता बतातें हुए पाक रहनुमाओं को सीख लेने की नसीहत दे डाली है। एक साथ कई मोर्चो पर लगातार मुहकी खाने की खींझ से बौखलाए पाक के विदेश मंत्री का संयम खोना, उनके हताश मानसिकता को उजागर करने के लिए काफी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version