Home World पाकिस्तान में कट्टरपंथियों के निशाने पर है अल्पसंख्यक

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों के निशाने पर है अल्पसंख्यक

भारत को अल्पसंख्यक सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाले पाकिस्तान का असली चेहरा एक बार फिर से बेनकाब हुआ है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा में अल्पसंख्यक अंसार मसीह नाम के एक ईसाई युवक को कट्टरपंथियों ने सैकड़ो लोगो की मौजूदगी में कपड़े उतार कर मस्जिद में बांध दिया और उसे गर्म सलाखो से तब तक दागा गया, जब तक कि वह तड़प तड़प कर बेहोश नही हो गया। हद तो ये कि कठमुल्लाओं ने उसके गुप्तांगो को आग से झुलसा दिया। उसके परिजन वहां मौजूद लोगो से रहम की भीख मांगते रहे। पर, किसी ने नही सुनी। अंसार का कसूर इतना था कि उसने एक मुस्लिम युवती से दोस्ती कर ली थी और उससे फोन पर बात करता था। युवक के पिता मंजूर ने स्थानीय पुलिस को जब इसकी सूचना दी, तो पुलिस वालो ने उल्टे नसीहत देकर उसे बैरंग घर लौटा दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version