Home World आदमी ही आदमी को मार डालेगा : नास्त्रेदमस

आदमी ही आदमी को मार डालेगा : नास्त्रेदमस

2018 के लिए डराने वाली भविष्यवाणियां

फ्रांस। फ्रांस के चर्चित भविष्यवक्ता नास्‍त्रेदमस की भविष्यवाणियां यदि सच साबित होती हैं तो समझिए कि वर्ष 2018 दुनिया के लिए भयानक रूप से विनासकारी साबित होगा। इससे पहले नास्त्रे दमस की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बहरहाल फ्रांस के चर्चित भविष्यवक्ता नास्‍त्रेदमस ने साल 2018 के लिए कई डरावनी भविष्यवाणियां करके दुनिया को सोचने के लिए विवश कर दिया हैं।

ये है भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस ने 2018 के लिए जो भविष्यवाणियां की हैं, उनमें कई भयावह घटनाओं की भी भविष्यवाणियां शामिल हैं। नास्त्रेदमस के मुताबिक, 2018 में मृत आत्माएं अपनी कब्र से बाहर आ जाएंगी और दुनिया में काफी उथल-पुथल मचेगी। नास्त्रेदमस ने 2018 में कई प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब ‘द प्रोफेसीज’ में तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस ने वैश्विक व्यवस्था में एक बड़े फेरदबदल की भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस के भविष्यवाणी के मुताबिक तीसरा विश्व युद्ध केवल दो और दो से ज्यादा देशों में नहीं बल्कि दो दिशाओं के बीच का होगा यानी पूरब और पश्चिम के बीच। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका और कोरिया में युद्ध छिड़ सकता है। नास्त्रेदमस के भविष्यवाणी के मुताबिक आदमी आदमी को मार रहे होंगे और युद्ध के अंत में कुछ लोग ही शांति का आनंद उठाने के लिए बचेंगे। आसमान से उड़ती हुई आग की गेंदे गिरेंगी और लोग असहाय हो जाएंगे। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के लगातार न्यूक्लियर मिसाइल्स परीक्षणों से लगातार यह डर बना हुआ है।

सच साबित हुई थी ये भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस की जो भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, उनमें द्वितीय विश्व युद्ध, परमाणु बम, अमेरिका में 9/11 आतंकी हमला और हिटलर के उदय के बारे में कहा गया था। बताया जा रहा है कि नास्त्रेदमस के पास एक बार एक नौजवान युवक आया तो उन्होंने उसे झुककर प्रणाम किया। इससे उनके दोस्त हैरान हुए और युवक के अभिवादन का कारण पूछा तो नास्त्रेदमस ने बताया कि यह शख्स आगे चलकर पोप बनेगा। वह युवक आगे चलकर 1558 में पोप चुना गया। इतना ही नहीं नास्त्रेदमस ने जिस तरह से अपने मौत की भविष्यवाणी की उससे पूरा यूरोप हैरान रह गया।

गलत साबित हुई थी ये भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस अपनी रोचक और डरावनी भविष्यवाणी के लिए चर्चा में हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। लेकिन, कुछ भविष्यवाणी ऐसी भी हैं जो गलत साबित हुई हैं। शोध करने वालों के अनुसार, नास्त्रेदमस ने लिखा था कि 21 दिसंबर 2012 को दुनिया का अंत हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नास्त्रेदमस ने सूरज पर भूकंप आने की भी बात लिखते हैं जो कि संभव नहीं है। इसलिए लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को सच मानने की बजाए रोचक ऐलानों के रूप में लेते हैं।

संक्षिप्त जीवन परिचय

नास्त्रेदमस का नाम हर कोई जानता है। लेकिन जो नहीं जानते उनके लिए बता दें कि नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस के एक छोटे से गांव में हुआ था। 16 शताब्दी में उन्होंने कविताओं के जरिए दुनिया के भविष्य के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस की लिखी हुई कई भविष्यवाणियां बिल्कुल सच साबित हुई हैं। मौजूद भविष्यवाणियां भी उनके पूर्व में लिखे गये किताब से लिया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version