Home Entertainment यहां दूल्हे के बिना दुल्हन अकेले लेती है सात फेरे

यहां दूल्हे के बिना दुल्हन अकेले लेती है सात फेरे

संतोष कुमार गुप्ता

​टोक्यो। हमारे यहा शादी एक ऐसा रिवाज है जो की दूल्हे के बिना पुरा नही होता। दुल्हे राजा बारात लेकर पहुंचते है। इसके बाद पुरे रस्मो रिवाज के बाद सात फेरे लेकर हम दुल्हन को लेकर घर पहुंचते है।  अब तक हम सब ने यही देखा है कि दूल्हे के बिना शादी नहीं होती है। यानी शादी के लिए एक दूल्हे और एक दुल्हन होना जरूरी है। लेकिन आपसे कहा जाए कि अब शादी के लिए दुल्हन को दूल्हे की जरूरत नहीं होगी। एक बार तो आप जरूर चकित रह जाएंगे कि ऐसा कैसा हो सकता है।

लेकिन एक जगह ऐसी है जहां दुल्हन अकेले ही शादी कर लेती है। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जापान की एक कंपनी की ओर यह सुविधा दी जा रही है, जिसमें लडकियां बिना दूल्हे के शादी कर सकती है।

दरअसल यह कंपनी एक तरह का पैकेज देती है। इस पैकेज में वह लड़कियां जो शादी तो करना चाहती हैं, लेकिन किसी के साथ उम्रभर नहीं रहना चाहतीं। वह एक दिन के लिए खुद को दुल्हन के रूप में देख सकती हैं। इसके लिए कंपनी ने बाकायदा रजिट्रेशन की सुविधा दी है।

बताया जा रहा है कि जिस दिन शादी होती है उस दिन कंपनी का ही एक मेकअपमैन दुल्हन को पूरी तरह से तैयार करता है। फिर दुल्हन का फोटोसेशन होता है। दुल्हन की पोशाक और पार्टी का आयोजन दुल्हन के इच्छा के अनुसार किया जाता है। इन विवाह समारोह का अयोजन साधारण और शाही दोनों तरह से किया जाता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version