सोमवार, अगस्त 11, 2025 11:34 पूर्वाह्न IST
होमWorldविश्व के कई देशो में मनाई जाती है दिवाली

विश्व के कई देशो में मनाई जाती है दिवाली

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

भारत में दिवाली काफी खास तरीके से मनाई जाती है। लेकिन, इस त्योहार के जश्न में डूबने वाला भारत इकलौता देश नहीं है। दिवाली की रोशनी भारत की गलियों से होती हुई अब विदेशों तक जा पहुंची है। कई देशों में इस त्योहार पर सरकारी छुट्टी तो होती ही है, इस पर्व की धूमधाम भी देखने लायक होती है। इन देशों में बसे भारतीयों के साथ-साथ वहां के स्थानीय लोग भी इस जश्न में शामिल होते हैं। जिन देशो में दिवाली मनाई जाती है, उनमें मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल, फिजी, गयाना, श्रीलंका, थाईलैंड और सिंगापुर शामिल है।
मलेशिया में दिवाली को ‘हरि दिवाली’ के तौर पर भी जाना जाता है। मलेशिया के किसी खास हिस्से में नहीं, बल्कि पूरे देश में इसे काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पारंपरिक रिवाजों को निभाते हुए इस त्योहार का जश्न शुरू होता है और प्रार्थनाएं की जाती हैं। इस दिन मलेशिया में पब्लिक हॉलीडे होता है। हालांकि, यहां पर आतिशबाजी और पटाखे प्रतिबंधित हैं, लेकिन घरों एवं गलियों को लाइटिंग से काफी खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है।
इंडोनेशिया में दिवाली मनाने का अंदाज बेहद खास है। इंडोनेशियन आइलैंड बाली पर भारतीय प्रवासी रहते हैं। यहां दिवाली काफी धूमधाम से मनाई जाती है। भारत की तरह ही यहां भी कई दिन पहले से बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। पटाखे, मिठाईयों की बिक्री होती है। दोस्तों एवं परिवार में मिठाई और ग्रीटिंग्स के साथ शुभकामनाएं दी जाती हैं। इसके साथ-साथ इस त्योहार से जुड़ी रिवाजों को भी उसी अंदाज में निभाया जाता है जैसे कि भारत में।
नेपाल में दीपावली को तिहार कहा जाता है। भारत की तरह यहां भी इस मौके पर गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा होती है। नेपाल में यह त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता है और हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है। पहला दिन गाय के लिए समर्पित होता है। उनकी पूजा की जाती है और खाना खिलाया जाता है। दूसरे दिन यहां कुत्तों को समर्पित होता है। उनके लिए खासतौर से स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खिलाए जाते हैं। तीसरे दिन दीए, लैंप जलाए जाते हैं। इस दिन घर में रोशनी करने का विशेष महत्व होता है। चौथे दिन मृत्यु के भगवान यमराज की पूजा होती है और पांचवे बहन-भाई का त्योहार भाई दूज मनाकर इसे संपन्न किया जाता है।
दिवाली के मौके पर भारत की तरह ही फिजी में भी लोगों का उत्साह देखने लायक होता है। इस त्योहार पर लोग नए कपड़े पहनते हैं। एक-दूसरे को उपहार और मिठाइयां देते हैं। भारत की तरह यहां भी लोग घर की साफ-सफाई और सजावट पर खास ध्यान देते हैं। लाइटिंग का भी विशेष महत्व होता है। यहां स्कूल और यूनिवर्सिटीज में भी दीपावली पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
गयाना में दिवाली पर एक दिन का नेशनल हॉलीडे होता है। यहां दिवाली काफी अच्छे तरीके से मनाई जाती है। गयाना में दिवाली मनाने की शुरुआत 1980 के दशक से मानी जाती है। यहां रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी शरीक होते हैं। मिठाईयों, पकवान और उपहार बांटे जाते हैं।
श्रीलंका में दीपावली उन त्योहारों में से एक है, जो काफी बड़े स्तर पर और धूमधाम से मनाए जाते हैं। यहां भी इस त्योहार का जश्न लगातार पांच दिनों तक चलता है। धार्मिक रस्मों को निभाने के साथ-साथ यहां रोशनी का भी विशेष महत्व होता है।
थाईलैंड में दीपावली को लोई क्रेथोंक कहा जाता है। थाई कैलेंडर के हिसाब से इसे 12वें महीने के पूर्णचंद्र के दिन मनाया जाता है। इस दिन देशभर में यहां आतिशबाजी होती है। गुब्बारे आसमान में छोड़े जाते हैं। केले के पत्ते से बनी खास तरह की लैंप जलाई जाती हैं। इस त्योहार पर यहां का खास आकर्षण होता है बोट परेड। इसके अलावा मनोरंजन के लिए जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।
दीपावली पर सिंगापुर में पब्लिक हॉली डे होता है। रंग-बिरंगे फूलों और लाइटिंग से गलियों और घरों को सजाया जात है। घरों में पूजा होने के साथ-साथ सामूहिक प्रार्थनाएं होती हैं। लोग एक-दूसरे से मिलते हैं। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। लोगों के मनोरंजन के लिए जगह-जगह मनोरंजन के लिए इंतजाम होते हैं। सेंटोसा द्वीप, क्लार्क क्वे, गार्डन और सिंगापुर जू पर लोग इकट्ठे होते हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from KKN Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

महावतार नरसिम्हा Box Office: हिंदी वर्जन का जलवा बरकरार, 17वें दिन की कमाई शानदार

डायरेक्टर अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन...

Air India Flight AI2455: बीच उड़ान में तकनीकी समस्या, चेन्नई में सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस महासचिव KC Venugopal और कई सांसदों को लेकर तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही...

ICMAI CMA Result June 2025 जारी: इंटरमीडिएट और फाइनल रिजल्ट

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने आज 11 अगस्त 2025 को CMA...

Aaj Ka Rashifal 11 अगस्त 2025: मकर से मीन राशि के लिए अहम दिन

Aaj Ka Rashifal 11 अगस्त 2025 के अनुसार, आज का दिन मकर, कुंभ और...

More like this

ChatGPT की खतरनाक सलाह से न्यूयॉर्क का शख्स अस्पताल में भर्ती

अगर आप भी ChatGPT से फिटनेस टिप्स या डाइट प्लान लेते हैं, तो सावधान...

सनी देओल ने अमेरिका में बहन अजीता चौधरी के साथ मनाया रक्षाबंधन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी बहनों के बेहद करीब माने जाते हैं। इस बार...

शशि थरूर ने ट्रंप के टैरिफ पर जताई चिंता, भारत को 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की दी सलाह

भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में...

ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत का ठोस रुख: संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयातित वस्तुओं पर 50% का टैरिफ लगाने...

ट्रंप द्वारा 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने पर शशि थरूर का पलटवार, अमेरिका की नीति पर उठाए सवाल

अमेरिका ने हाल ही में भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान: भारत कभी भी किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के किसानों के हितों को लेकर एक...

प्रधानमंत्री मोदी का चीन दौरा: एससीओ शिखर सम्मेलन और जिनपिंग से संभावित मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर...

ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म का नया चेहरा बनीं सारा तेंदुलकर, भारत में युवा ट्रैवेलर्स को करेंगी आकर्षित

भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म के नए...

ऑपरेशन सिंदूर से घबराया पाकिस्तान, चीनी Z-10ME हेलिकॉप्टरों को बेड़े में किया शामिल

भारत द्वारा हाल ही में किए गए Operation Sindoor के प्रभाव से हतप्रभ पाकिस्तान...

रूस से तेल खरीदने की प्रक्रिया पर भारत का रुख, ट्रंप के बयान को नजरअंदाज करते हुए जारी रहेगा व्यापार

भारत ने स्पष्ट किया है कि वह रूस से तेल खरीदने के अपने फैसले...

अमेरिका के दबाव के बावजूद रूस से तेल खरीदेगा भारत, टैरिफ वार में साफ जवाब

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अमेरिकी दबाव के बावजूद रूस से...

ट्रंप के टैरिफ का भारत पर प्रभाव: व्यापार, अर्थव्यवस्था और रणनीतिक साझेदारी पर संकट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क और अतिरिक्त जुर्माना...

कांग्रेस का आरोप—कमजोर स्थिति में हैं पीएम मोदी, इसलिए नहीं कर पा रहे ट्रंप के दावों का खंडन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर किए गए...

रूस के कामचात्का में 8.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, जापान और हवाई तक सुनामी चेतावनी

रूस के कामचात्का प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर मंगलवार देर रात एक अत्यंत शक्तिशाली...

जो रूट बनाम राहुल द्रविड़: टेस्ट क्रिकेट में दो दिग्गजों की तुलना

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट ने हाल ही में टेस्ट...