Home World 17 साल औलाद को तरसे, अब दिया छह बच्चो को जन्म

17 साल औलाद को तरसे, अब दिया छह बच्चो को जन्म

​अल्ट्रासाउंड मे सुनाई दी थी चार दिलो की धड़कन

तीन लड़का व तीन लड़की से गूंज रहा किलकारी

संतोष कुमार गुप्ता

नाइजीरिया। कुदरत की लीला भी अपरम्पार है। कभी एक औलाद के लिए तरसा देता है। कभी देता है तो छप्पर फाड़ के। नाइजीरिया में रहने वाले एक दंपति को 17 साल बाद संतान सुख मिला और वो भी एक या दो नहीं ब्लकि 6 बच्चों का। इनमें तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं।
जानकारी मुताबिक, एडिबोये टाइबो और उनकी पत्नी अजिबोला टाइबो परिवार बढ़ाने के लिए तरस गए थे। पिछले साल नवंबर में अजिबोला ने जब पहला अल्ट्रासाउंड कराया तो उसे चार दिलों की धड़कन सुनाई दी है, लेकिन बाद की मेडिकल जांचों में पता चला कि वे चार नहीं बल्कि छह बच्चों की मां बनने वाली हैं। यह सुनकर पति-पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमरीका के विर्जीनिया प्रांत की राजधानी रिचमंड स्थित विर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनीवर्सिटी मेडिकल सेंटर में ऑपरेशन के जरिए इन बच्चों का जन्म हुआ है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। करीब 30 हफ्तों की गर्भावस्था के बाद 11 मई की सुबह अजिबोला ने इन बच्चों को जन्म दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version