कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है और विश्व चीन को संदेह भरी नजरों से देख रहा है। इस बीच एक रिपोर्ट से पूरी दुनिया में यह चर्चा तेज हो गई है, कि क्या सच में चीन के वुहान में लैब से कोरोना वायरस फैला है?
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फॉक्स न्यूज की उस रिपोर्ट को स्वीकार किया, जिसमें यह दावा किया जा रहा है, कि कोरोना वायरस चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में काम कर रही एक इंटर्न द्वारा गलती से लीक हो गया होगा। फॉक्स न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि वायरस का सबसे पहला ट्रांसमिशन चमगादड़ से मानव में हुआ और पहली संक्रमित रोगी इसी लैब में काम करती थी। वुहान शहर के आम लोगों में यह वायरस फैलने से पहले लैब की एक इंटर्न महिला कर्मचारी गलती से संक्रमित हो गई। शुरुआत में इस वायरस के उत्पत्ति स्थल वुहान वेट बाजार को माना गया, लेकिन वहां चमगादड़ कभी नहीं बेचे गए।
व्हाइट हाउस के डेली ब्रीफिंग के दौरान बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप से प्रश्न पूछते समय फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर जॉन रॉबर्ट्स ने दावा किया, ‘कई सूत्र हमें बता रहे हैं कि अमेरिका यह बात मानने को तैयार है कि भले ही कोरोना वायरस प्राकृतिक है, मगर यह वुहान का वायरोलॉजी लैब से निकला है। वहां सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण एक इंटर्न संक्रमित हो गई थी और बाद में यह वायरस वुहान के वेट मार्केट पहुंचा।’ आपको बता दें कि कोरोना का केंद्र चीन का वुहान शहर ही है।
इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने न तो इस रिपोर्ट के दावों की पुष्टि की और न ही उसका खंडन किया। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी कई कहानियां सुन रहे हैं। लेकिन, यह जो खतरनाक घटना हुई है हम उसकी विस्तृत जांच कर रहे हैं।
This post was published on अप्रैल 18, 2020 20:12
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More