Home Videos Inse Miliye पद्मश्री किसान चाची का एक सपना, पूरा होना अभी बाकी है

पद्मश्री किसान चाची का एक सपना, पूरा होना अभी बाकी है

KKN न्यूज ब्यूरो। भगवान महावीर के जन्मस्थान वासोकुंड गांव से सटे आनन्दपुर गांव अब किसी पहचान की मुहताज नहीं है। मुजफ्फरपुर जिला के सरैया प्रखंड का यह गांव आज पूरे बिहार में मशहूर है। बल्कि, देश और दुनिया में मशहूर है। इस मुश्किल कार्य को आसान करके दिखाया है, पद्मश्री राजकुमारी देवी उर्फ किसान चाची ने। मुफ्फलिशी में जीवन की शुरुआत करके पद्मश्री तक का सफर आसान नहीं था। आर्थिक तंगी के बीच बच्चो का भविष्य निर्माण करना आसान नहीं था। जमीन की छोटे से टुकड़ो पर सूबे में पहचान स्थापित करना आसान नहीं था और पुरुष की प्रधानता वाले कृषि क्षेत्र में महिला को स्थापित करना भी आसान नहीं था। पर, यह सभी कुछ आसान हो गया। सवाल उठता है, कैसे? सुनिए, खुद किसान चाची की जुबानी। KKN लाइव के ‘’इनसे मिलिए’’ सेगमेंट में किसान चाची ने स्वयं बताया, अपने सफर की पूरी दास्तान। शोहरत और कामयाबी के बूते पहचान बना चुकी किसान चाची, क्या अब राजनीति में कदम बढ़ायेगी? इस सवाल पर किसान चाची ने क्या कहा? देखिए, इस इंटरव्यू में…

ये भी देखे :

वैशाली: कैसे बना गणतंत्र की जननी, देखिए पूरी रिपोर्ट
भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थल को लेकर एक दावा यह भी
बृद्धाश्रम की घुटन से निकली सिसकियां, जिम्मेदार कौन?
सेना के रिटार्यड ऑफिसर का Exclusive इंटरव्यू
कांटी : प्रीपेड मीटर को लेकर सुलग रहा है असंतोष

 


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version