होमCrimeबिहार के सिवाईपट्टी थाना के नकनेमा सीएसपी से लूट, फायरिंग

बिहार के सिवाईपट्टी थाना के नकनेमा सीएसपी से लूट, फायरिंग

Published on

  • KKN ब्यूरो। 18 मई 2025 को नकनेमा स्थित SBI ग्राहक सेवा केन्द्र पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 2,000 रुपये लूट लिए और हवाई फायरिंग कर भाग गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की तथा घटना की छानबीन शुरू कर दी है। सीएसपी संचालक रेणु कुमारी के पति मनोज कुमार ने पुलिस को घटना की बारीक जानकारी दी। थाना अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में बाइक पर सवार तीन बदमाश दिखे हैं। तीनो बदमाशों ने मुंह ढका हुआ था। फिलहाल पुलिस ने किसी संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। मामले की गहन जांच जारी है।

सीसीटीवी फुटेज से सुराग

पुलिस ने नकनेमा लूटकांड में सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान पर काम कर रही है। इससे पहले 21 नवम्बर 2024 की घटना में भी पुलिस ने सीएसपी पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले थे। इसी तरह हाल ही में 15 मई 2025 को विशुनपुर चौक (करजा थाना क्षेत्र) में 1.72 लाख रुपये की लूट में भी पुलिस ने अपराधियों के भागने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी। हालांकि, फिलहाल इन घटनाओं में भी कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। मुजफ्फरपुर पुलिस अक्सर लूटकांडों में सीसीटीवी फुटेज से जांच का हवाला देती है। अगस्त 2024 में कुढ़नी थानाक्षेत्र की एक CSP लूटकांड में ग्रामीणों ने एक अभियुक्त को पकड़ा था और पुलिस घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी तरह नकनेमा के लूटकांड में भी पुलिस निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।

21 नवम्बर 2024 की लूट की स्थिति

बतातें चलें कि नकनेमा के इसी ग्रहक सेवा केन्द्र पर 21 नवम्बर 2024 को भी बदमाशो ने 50,000 रुपये की लूट को अंजाम दिया था। दो बाइक सवार बदमाशों ने दोपहर करीब 2 बजे सीएसपी से 50,000 रुपये लूट लिए थे। उस घटना में पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और लगे CCTV फुटेज को खंगाला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी और कोई गिरफ्तारी उस समय नहीं हुई थी। हालांकि बाद के दिनों में इसमें से एक मुस्तफागंज के पवन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब भी दोनों बदमाश अपना चेहरा ढके हुआ था। जाहिर है पुलिस अब इस पुराने मामले की भी नए सिरे से जांच करेगी।

हाल की अन्य घटनाएं

मुजफ्फरपुर क्षेत्र एवं आस-पास में हाल के महीनों में लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

  • 15 मई 2025: करजा थाना क्षेत्र के विशुनपुर चौक स्थित CSP सेंटर से दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने 1.72 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने लूट के तुरंत बाद CSP संचालक के बयान पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की और भागने वाले बदमाशों की दिशा में लगे CCTV फुटेज को खंगाला। सभी बिंदुओं पर तलाशी और पूछताछ की गई, जांच अभी भी जारी है।
  • 30 अगस्त 2024: कुढ़नी में एक CSP पर दिनदहाड़े हुए लूट के प्रयास में ग्रामीणों ने फौरी कार्रवाई कर एक बदमाश को पकड़ लिया था। पुलिस ने मौके से बरामद हथियार, कारतूस और CCTV फुटेज की मदद से शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस घटना में पुलिस ने ग्रामीण की सहयोग और फुटेज से मिले सुराग पर काम करते हुए तफ्तीश की।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज अब भाजपा के साथ

सम्राट सरकार को समर्थन से बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण? बिहार विधान परिषद के चुनाव...

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

More like this

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...