गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026 12:03 अपराह्न IST
होमSportsयुवराज सिंह का तुफान भी नही तोड़ सका दिल्ली का दिल

युवराज सिंह का तुफान भी नही तोड़ सका दिल्ली का दिल

​संतोष कुमार गुप्ता

दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह फार्म मे लौट गये है। किंतु उनका शानदार प्रदर्शन भी उनकी टीम को जीत ना दिला सका। मैच जीतने के बाद भी दिल्ली की राहे आसान नही है। उसे प्ले आफ मे जाने के लिए आगे का सभी मैच जीतना जरूरी है।आइपीएल-10 मे मंगलवार की रात दिल्ली ने अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान और कोरी एंडरसन (नाबाद 41) की तूफानी पारी की बदौलत गत चैंपियन हैदराबाद को फिरोजाशाह कोटला मैदान में छह विकेट से शिकस्त देकर प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखा। दिल्ली के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था और हारने की सूरत में दिल्ली की उम्मीदें टूट जाती। लेकिन उसके बल्लेबाजों ने निर्णायक मौके पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को शानदार जीत दिला दी।
हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 185 रन बनाए जबकि दिल्ली ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 189 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली की नौ मैचों में यह तीसरी जीत है और वह छह अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर आ गई है। दूसरी तरफ हैदराबाद की 11 मैचों में यह चौथी हार है और वह 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है। इससे पहले सिक्सर किंग युवराज सिंंह (नाबाद 70) के तूफानी अर्धशतक से गत चैंपियन हैदराबाद ने तीन विकेट पर 185 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके। युवराज ने 29 के स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार अर्धशतक ठोका।
युवराज को 17वें ओवर में संजू सैमसन ने सीमा रेखा पर आसान कैच टपकाकर युवराज को जीवनदान दिया। उस समय युवराज का स्कोर 29 रन और हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट पर 129 रन था। दिल्ली को यह जीवनदान बहुत भारी पड़ा और युवराज ने मोएसिस हेनरिक्स (नाबाद 25) के साथ आखिरी तीन ओवर में 52 रन ठोक डाले।  युवराज ने 41 गेंदों पर नाबाद 70 रन की पारी में 11 शानदार चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने हेनरिक्स के साथ चौथे विकेट की अविजित साझेदारी में 8.2 ओवर में 93 रन जोड़ डाले। हेनरिक्स ने 18 गेंदों पर नाबाद 25 रन में दो चौके लगाए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...