होमSportsयुवराज ने बताया, कौन तोड़ सकता है उनका सबसे तेज T-20 अर्धशतक

युवराज ने बताया, कौन तोड़ सकता है उनका सबसे तेज T-20 अर्धशतक

Published on

हाल ही में जब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल से पूछा गया कि, युवराज सिंह का सबसे तेज T-20 अर्धशतक का रिकॉर्ड कौन तोड़ सकता है, तो केएल राहुल ने अपना नाम लिया था। उन्होने टि्वटर पर फैन के इस सवाल का जवाब दिया था। लेकिन, अब युवराज सिंह ने खुद ही इस सवाल का जवाब दे दिया है। युवराज सिंह ने हार्दिक पांड्या को अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ने वाला खिलाड़ी चुना है। युवराज को लगता है कि, वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम में से हार्दिक पांड्या एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उनके सबसे तेज टी-20 अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

युवराज ने एक ओवर में जड़े थे छह छक्के

युवराज सिंह ने 2007 के T-20 वर्ल्ड कप में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसे आजतक क्रिकेट का कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। अपने इस अर्धशतक में युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह बॉल पर छह छक्के जड़े थे। मैच में रोबिन उथप्पा के आउट होने के बाद युवराज सिंह खेल के मध्य में एमएस धोनी के साथ बैटिंग के लिए उतरे थे। इस दौरान उनकी एंड्रयू फ्लिंटॉफ से कुछ बहस भी हो गई थी। इसके बाद युवराज ने ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे।

युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ उस मैच में 3 चौकों और 7 छक्कों के साथ 16 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली थी। कई खिलाड़ी युवराज के इस रिकॉर्ड के पास तो पहुंचे हैं, लेकिन अब तक उस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए। ऐसे में युवराज को लगता है, कि हार्दिक पांड्या उनके 12 गेंदों में टी-20 अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

युवराज ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ”हार्दिक पांड्या वह खिलाड़ी हो सकता है, जो मेरे सबसे तेज T-20 अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ दे। उसमें एक महान ऑलराउंडर बनने की सभी खूबियां हैं। लेकिन, टीम में उनका मार्गदर्शन करने के लिए किसी को होना चाहिए।”

युवराज ने 2019 के वर्ल्ड कप के चयनकर्ताओं पर साधा निशाना

युवराज ने इस दौरान 2019 के वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के चयन को लेकर भी चयनकर्ताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”2019 विश्व कप के दौरान टीम का चयन चौंकाने वाला था। आपको उन फैसलों पर सवाल उठाने की जरूरत है, जिन्होंने सिर्फ 5 वनडे खेलने वाले खिलाड़ी को मिडिल ऑर्डर में पांचवे स्थान पर बल्लेबाजी करवाई गई।”

उन्होंने कहा कि, क्या मौजूदा चयनकर्ता इन फैसलों पर सवाल उठा सकते हैं, जब वे खुद केवल 5 एकदिवसीय मैच खेले हों? आपको बता दें कि, 2019 वर्ल्ड कप के दौरान अंबाती रायडू को टीम में शामिल नहीं करने को लेकर काफी विवाद हुआ था। नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए चयनकर्ताओं ने अंबाती रायडू की जगह विजय शंकर को तरजीह दी थी, जिसपर युवराज सिंह ने सवाल उठाया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

योग दिवस विशेष | देवनारायण राय से जानिए योग का विज्ञान, लाभ और स्वस्थ जीवन का रहस्य

क्या योग केवल व्यायाम है, या फिर यह स्वस्थ और संतुलित जीवन का विज्ञान...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...