होमSportsअमला के अटैक पर भारी पड़ा स्मिथ का हमला

अमला के अटैक पर भारी पड़ा स्मिथ का हमला

Published on

​गुजरात लायंस ने बिगाड़ा पंजाब का खेल

संतोष कुमार गुप्ता

मोहाली। कौन जानता था कि हाशिम अमला की आतिशि शतकीय पारी बेकार चली जायेगी।किंतु मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब को लचर क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भुगतना पड़ा। चुस्त क्षेत्ररक्षक डेविड मिलर ने ड्वेन स्मिथ का कैच छोड़ दिया। यह मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।  ओपनर हाशिम अमला (104) के आईपीएल के दूसरे शतक से जीत की उम्मीद लगाए बैठे किंग इलेवन पंजाब को प्ले ऑफ से बाहर हो चुके गुजरात लायंस ने रविवार को आईपीएल दस मुकाबले में छह विकेट की जीत के साथ करारा झटका दे दिया।
पंजाब ने अमला (104) के दूसरे शतक के बदौलत तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन गुजरात ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाकर दो गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। प्ले ऑफ से बाहर हो चुके गुजरात की 12 मैचों में यह चौथी जीत है और उसके आठ अंक हो गए हैं। पंजाब को यह हार करारा झटका देनेवाली रही। पंजाब की 11 मैचों में यह छठी हार है और प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों के लिए उसेे अपने बचे सभी तीन मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों का समीकरण भी देखना होगा।
पंजाब को अंतिम ओवरों में खराब गेंदबाजी का खामियाजा हार के साथ भुगतना पड़ा। ड्वेन स्मिथ ने 39 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से आक्रामक 74 रन बनाकर गुजरात को सांत्वना भरी जीत दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई। युवा इशान किशन ने 24 गेंदों में 29, कप्तान सुरेश रैना ने 25 गेंदों में 39 और विकेट कीपर दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में नाबाद 35 रन ठोककर गुजरात को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। संदीप शर्मा ने 29 रन पर दो विकेट लिए।
अमला ने पारी के आखिरी आेवर में थम्पी की गेंद पर पहले चौका और फिर कवर के ऊपर से छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। मुंबई के खिलाफ भी वह छक्के से तिहरे अंक में पहुंचे थे। लेकिन स्मिथ शुरू से ही अमला की पारी पार पानी फेरने के मूड में दिखे। पावरप्ले में केवल उन्हीं के बल्ले से रन निकले। उन्होंने वरुण आरोन, मोहित शर्मा किसी भी गेंदबाज को नहीं बक्शा। पावरप्ले में लायन्स ने 58 रन बनाए जिसमें 43 रन स्मिथ के थे।
इसी स्कोर पर डेविड मिलर ने कैच टपकाकर उन्हें जीवनदान दिया था। इसके बाद 51 रन के निजी योग पर भी उनका कैच छूटा। इस बार क्षेत्ररक्षक गुरकीरत सिंह थे। गुरकीरत ने बाद में रैना का भी आसान कैच छोड़ा। स्मिथ ने इससे पहले अक्षर पटेल पर लांग आन क्षेत्र मंे छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया था। इशान किशन ने इस बीच केवल सहयोगी की भूमिका निभाई। टी नटराजन की गेंद पर मिलर को कैच देने से पहले उन्होंने 24 गेंदें खेली और तीन चौके लगाए।
स्मिथ पर इसका असर नहीं पड़ा। उन्होंने नटराजन के इस आेवर में छक्का जड़कर किंग्स इलेवन के खेमे में खलबली मचा दी। मैक्सवेल ने इसके बाद खुद गेंद संभाली लेकिन स्मिथ ने उनका स्वागत भी छक्के से किया। बहरहाल अगली गेंद पर उनका स्लॉग शाट डीप मिडविकेट पर खड़े मार्टिन गुप्टिल के सुरक्षित हाथों में चला गया। अब रैना पर निगाह थी जो आईपीएल में आठवें सत्र में 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। मोहित शर्मा पर मिड आन पर लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था।
रैना को 36 रन के निजी योग पर जीवनदान मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। संदीप शर्मा (29 रन देकर दो विकेट) की गेंद उन्होंने हवा में खेली और इस बार गुरकीरत ने गलती नहीं की। आरोन फिंच भी इसी आेवर में पवेलियन लौट गए जिससे मैच रोमांचक बन गया।  लेकिन कार्तिक ने आरोन पर छक्का और फिर चौका जड़कर पंजाब के समर्थकों को मायूस कर दिया। उन्होंने नटराजन की गेंद पर विजयी चौका लगाया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

योग दिवस विशेष | देवनारायण राय से जानिए योग का विज्ञान, लाभ और स्वस्थ जीवन का रहस्य

क्या योग केवल व्यायाम है, या फिर यह स्वस्थ और संतुलित जीवन का विज्ञान...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...