होमSportsदुनिया के खूबसूरत मैदान पर आमने सामने होंगे शाहरूख व प्रिति जिंटा...

दुनिया के खूबसूरत मैदान पर आमने सामने होंगे शाहरूख व प्रिति जिंटा की टीमे

Published on

– आज भिड़ेगा कोलकत्ता नाइटराइडर्स व पंजाब किंग्स 

​संतोष कुमार गुप्ता

कोलकाता। आइपीएल मे गुरूवार को कोलकत्ता नाइटराइडर्स व पंजाब किंग्स के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। जहां केकेआर की ओर से शाहरूख खान अपने टीम का हौसलाअफजाई करेंगे। वहीं पंजाब टीम की मालकिन प्रिति जिंटा का चीर परिचित अंदाज भी मैच को खुबसूरत बनायेगा। अपने दिग्गज बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन के बिना कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें चरण के अपने अगले मैच में गुरुवार को अपने घर में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने उतरेगी।

ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में कोलकाता के लिए एक राहत की बात यह है कि उसके तेज गेंदबाज उमेश यादव टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। लिन ने दो मैचों में 125 रन बनाए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में कंधे में चोट लग गई थी। लिन जैसे बल्लेबाज की कमी बेशक कोलकाता को खलेगी हालांकि उसके पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस कमी को पूरा कर सकते हैं।कोलकाता टीम के प्रबंधन ने कहा है कि उनकी स्वास्थ्य टीम इस पर फैसला आने वाले दिनों में लेगी कि लिन आगे के मैचों में उपलब्ध रहेंगे या नहीं।

कोलकाता के लिए खुशी की बात है कि उमेश यादव चयन के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने पहले दो मैचों में हिस्सा नहीं लिया था। वह पीठ के निचले हिस्से में चोट से जूझ रहे थे। उन्होंने पिछले महीने खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 विकेट अपने नाम किए थे।

मुंबई के खिलाफ हुए मैच में कोलकाता के ट्रेंट बोल्ट और अंकित राजपूत ने अंतिम तीन ओवरों में काफी रन दिए थो जो उसकी हार का कारण बने थे। ऐसे में टीम प्रबंधन अंकित की जगह उमेश को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है। लिन के स्थान पर बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब-अल-हसन को टीम में जगह मिल सकती है।

पंजाब ने इस आईपीएल में अच्छी शुरुआत की है और लगातार अपने दो मैचों में जीत हासिल की है। उसके सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला, कप्तान ग्लैन मैक्सवेल और डेविड मिलर इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इन तीनों के नाम ही विपक्षी टीम को डराने के लिए काफी हैं। हालांकि, पंजाब का कोलकाता के खिलाफ अच्छा रेकॉर्ड नहीं है। पंजाब ने इस मैदान पर सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं। आखिरी बार उन्होंने यहां 15 अप्रैल 2012 को जीत हासिल की थी। पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ सिर्फ छह मैच जीते हैं जबकि 13 मैचों में कोलकाता को जीत मिली है।

टीम :
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रोबिन उथप्पा, शाकिब अल हसन, क्रिस लिन, उमेश यादव, युसूफ पठान, शेल्डन जैक्सन, अंकित सिंह राजूपत, ट्रैंट बोल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमैन पावेल, आर.संजय यादव, इशांक जग्गी, ब्रावो, सयान घोष, कोलिन डी ग्रांडहोमे।
किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लैन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा, शॉन मार्श, रिद्धिमान साहा, निखिल नाइक, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, केसी करियप्पा, अरमान जाफर, प्रदीप सैनी, स्वप्निल सिंह, हाशिम अमला, वरुण एरॉन, इयोन मोर्गन, मैट हेनरी, राहुल तेवातिया, मार्टिन गुप्टिल, डारेन सैमी, रिंकू सिंह और टी.नटराजन।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

एआई: सुविधा का अगला पड़ाव या इंसान के नियंत्रण से बाहर होती मशीन?

KKN ब्यूरो। कल्पना कीजिए, एक ऐसी मशीन है जिसे आपने कोई काम करने के...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...