बुधवार, मार्च 25, 2026 5:41 पूर्वाह्न IST
होमSportsसंजू सैमसन व ऋषभ का नही चला बल्ला,दिल्ली हारा

संजू सैमसन व ऋषभ का नही चला बल्ला,दिल्ली हारा

संतोष कुमार गुप्ता

नई दिल्ली। आइपीएल-10 के महत्वपूर्ण मुकाबले मे दिल्ली डेयरडेविल्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन व उभरता सितारा ऋषभ पंत नही चले।जबकि पिछले मैच के यही दोनो हिरो थे। मुम्बई के गेंदबाजो ने दिल्ली को पहले ही ओवर से कहीं टिकने ना दिया। अपने कैरेबियाई स्टार बल्लेबाजों लैंडल सिमंस और कीरोन पोलार्ड की  आक्रामक पारियों के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में आज  दिल्ली डेयरडेविल्स को उसके न्यूनतम स्कोर 66 रन पर समेटकर 146 रन से जीत दर्ज करके टूर्नामेंट से बाहर भी कर दिया। इस जीत के साथ मुंबई आईपीएल 10 के प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। पिछले मैच में गुजरात लायंस पर शानदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली के बल्लेबाज और गेंदबाज इस मैच में बिल्कुल नहीं चल सके। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तीन विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें सिमंस के 66 और पोलार्ड के नाबाद 63 रन शामिल थे । जवाब में दिल्ली की टीम 13 . 4 आेवर में 66 रन पर आउट हो गई। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने उसे एक मैच में 67 स्कोर पर आउट किया था।
दर्ज की सबसे बड़ी जीत

इस जीत के बाद मुंबई ने शीर्ष पर अपनी जगह पुख्ता करते हुए 11 मैचों में 18 अंक बना लिये है। वहीं दिल्ली के 11 मैचों में सिर्फ आठ अंक है और वह छठे स्थान पर है जिससे प्लेआफ में प्रवेश की उसकी उम्मीदें लगभग ध्वस्त हो चुकी हैं। रनों के अंतर के लिहाज से यह आईपीएल की सबसे बड़ी जीत है। दिल्ली की शुरूआत काफी खराब रही और उसके बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पहली ही गेंद पर आईपीएल 10 के पहले शतकवीर संजू सैमसन को मिशेल मैक्लीनागन ने पवेलियन भेजकर मेजबान को अच्छी शुरूआत करने से रोक दिया। अगले आेवर में श्रेयस अय्यर (3) को लसिथ मलिंगा ने हरभजन के हाथों लपकवाया। पिछले मैच के नायक रिषभ पंत खाता भी नहीं खोल सके और चौथे आेवर में जसप्रीत बुमरा ने उन्हें पवेलियन भेजकर दिल्ली को तगड़ा झटका दिया।
पोलार्ड ने लगाया टूर्नामेंट का दूसरा शतक

दिल्ली के लिये सर्वाधिक 21 रन करूण नायर ने बनाये जो पांचवें आेवर में हरभजन का शिकार हुए । वहीं मलिंगा ने कोरे एंडरसन (10) को कर्ण शर्मा के हाथों लपकवाया । दिल्ली की आधी टीम छठे आेवर में 35 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। निचले क्रम से कोई चमत्कार की उम्मीद नहीं थी और वे मुंबई की सधी हुई गेंदबाजी तथा सटीक क्षेत्ररक्षण के सामने टिक नहीं सके। मुंबई के लिये हरभजन सिंह ने चार आेवर में 22 रन देकर तीन और कर्ण शर्मा ने 3.4 आेवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिये। प्लेआफ में पहले ही जगह बना चुकी मुंबई के लिये सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (25) और सिमंस (66) ने पहले विकेट के लिये 52 गेंद में 79 रन जोड़े । सिमंस खास तौर पर काफी आक्रामक दिखे जिन्होंने दिल्ली के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा और 43 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके तथा चार छक्के लगाये। वहीं तीसरे नंबर पर आये पोलार्ड ने 35 गेंद में नाबाद 63 रन बनाये जो आईपीएल 10 में उनका दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाये।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या कलिंग के मैदान में रो पड़े थे अशोक? जानिए चंड अशोक के महान अशोक बनने की दास्तान

क्या सचमुच एक सम्राट… लाखों लाशों के बीच खड़ा होकर रो पड़ा था? क्या...

क्या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने से दुनिया की ऊर्जा नस दब चुकी है?

क्या दुनिया एक नए तेल युद्ध के मुहाने पर खड़ी है? क्या स्ट्रेट ऑफ...

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...