होमSportsआरसीबी ने तोड़ा दिल्ली का दिल,दोनो टीमे प्ले आफ से बाहर

आरसीबी ने तोड़ा दिल्ली का दिल,दोनो टीमे प्ले आफ से बाहर

Published on

​विराट और क्रिस गेल का फार्म मे लौटना फायदा नही

संतोष कुमार गुप्ता

नई दिल्ली। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल उस समय लय मे लौटे जब उनके टीम की कहानी का पटाक्षेप हो चुका था। आरसीबी ने दिल्ली को शानदार तरीके से हराया। किंत उसके लिए यह सिर्फ सांत्वना के अलावा कुछ नही था। कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक के बाद हर्षल पटेल की अगुआई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने महज औपचारिकता के इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम लीग मैच में आज यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया। प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी दोनों टीमों की इस जंग में आरसीबी के 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम हर्षल (43 रन पर तीन विकेट), पवन नेगी (10 रन रन तीन विकेट) और ट्रेविस हेड (30 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 20 आेवर में 151 रन पर सिमट गई।
वाटसन ने लिए 4 विकेट

शेन वाटसन ने चार आेवर में सिर्फ 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया। आवेश खान ने भी एक विकेट हासिल किया। दिल्ली की आेर से रिषभ पंत ने सर्वाधिक 45 जबकि श्रेयष अय्यर ने 32 रन बनाए। करूण नायर ने 26 रन का योगदान दिया।  इससे पहले आरसीबी की टीम कोहली (58) के अर्धशतक और सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (48) के साथ उनकी 66 रन की साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कोहली ने 45 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और तीन चौके मारे। इन दोनों के अलावा आरसीबी का कोई बल्लेबाज 20 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाया।
7 मैचों बाद नसीब हुई जीत

दिल्ली की आेर तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने चार आेवर में 21 देकर दो विकेट चटकाए जबकि कप्तान जहीर खान और शाहबाज नदीम ने एक-एक विकेट हासिल किया। आरसीबी की सात मैचांे के बाद यह पहली जीत है और टीम 14 मैचों में सात अंक के साथ अंतिम स्थान पर रही। दिल्ली की टीम 14 मैचों में 12 अंक के साथ छठे स्थान पर रही।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने दूसरी ही गेंद पर संजू सैमसन (00) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने टी20 में पदार्पण कर रहे आवेश खान की गेंद को पुल करने की कोशिश में मिड आन पर कोहली को कैच थमाया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

योग दिवस विशेष | देवनारायण राय से जानिए योग का विज्ञान, लाभ और स्वस्थ जीवन का रहस्य

क्या योग केवल व्यायाम है, या फिर यह स्वस्थ और संतुलित जीवन का विज्ञान...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...