रविवार, अप्रैल 12, 2026 4:42 अपराह्न IST
होमSportsसाहा की बेहतरीन बल्लेबाजी से पंजाब की शाही जीत

साहा की बेहतरीन बल्लेबाजी से पंजाब की शाही जीत

​संतोष कुमार गुप्ता

मुंबई। आइपीएल-10 के सांसे रोक देने वाले मैच मे किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे उपर पायदान पर चल रहे मुम्बई इंडियंस को रा दिया। हालांकि एक समय मुम्बई इंडियंस की सलामी जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी से मैच को अपने पक्ष मे मोड़ लिया था।किंतु मोहित शर्मा के बेहतरीन बॉलिंग ने मुम्बई इंडियंस के मंसूबे पर पानी फेर दिया। रिद्धिमान साहा की बड़ी अर्धशतकीय पारी और शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान तथा मोहित शर्मा की अंतिम चार किफायती गेंदों के बलबूते पर किंग्स इलेवन पंजाब ने आज यहां बड़े स्कोर वाले आईपीएल मैच में मुंबई इंडियन्स को सात रन से हराकर प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदे बरकरार रखी।
किंग्स इलेवन के शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया। साहा ने 55 गेंदों पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 93 रन बनाये जिससे उनकी टीम तीन विकेट पर 230 रन बनाने में सफल रही जो आईपीएल में उसका तीसरा बड़ा स्कोर है।
साहा ने अपनी नबाद पारी के दौरान मार्टिन गुप्टिल (18 गेंदों पर 36 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 68, कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ( 21 गेंदों पर 47 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 और शान मार्श (16 गेंदों पर 25 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 52 रन जोड़े। साहा ने अक्षर पटेल (नाबाद 19) के साथ चौथे विकेट के लिए भी 47 रन की अटूट साझेदारी की। इसके जवाब में लेंडल सिमन्स (32 गेंदों पर 59 रन) और पार्थिव पटेल (23 गेंदों पर 38 रन) ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़कर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई।
मुंबई ने बीच में 22 रन के अंदर चार विकेट गंवाए लेकिन इसके बाद कीरोन पोलार्ड (24 गेंदों पर नाबाद 50) और हार्दिक पंड्या (13 गेंदों पर 30 रन) ने केवल 21 गेंदों पर 55 रन की साझेदारी निभाई। मुंबई की टीम हालांकि आखिर में छह विकेट पर 223 रन ही बना पाई। मुंबई ने इस तरह से आईपीएल में दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर के राजस्थान रायल्स के रिकार्ड की बराबरी की। रायल्स ने 2010 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चेन्नई में पांच विकेट पर 223 रन बनाए थे और तब उसे भी हार का सामना करना पड़ा।
बहरहाल की आज की जीत से किंग्स इलेवन के 13 मैचों में 14 अंक हो गए हैं। उसे प्लेआफ में पहुंचने के लिए अपने अंतिम मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को हराना होगा और अन्य मैचों के परिणाम भी अनुकूल रहने की कामना करनी होगी। प्लेआफ में पहले ही जगह बना चुके मुंबई की 13 मैचों में यह चौथी और लगातार दूसरी हार है। उसके अब भी 18 अंक हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या 2035 तक पानी के लिए जंग शुरू हो जाएगी?

भारत में दुनिया की करीब 18% आबादी रहती है… लेकिन मीठे पानी का स्रोत...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या पश्चिम बंगाल का 2026 विधानसभा चुनाव सिर्फ सत्ता की लड़ाई है

इस वीडियो में हम पश्चिम बंगाल की राजनीति के उस खतरनाक मोड़ का विश्लेषण...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...