होमSportsपांड्या का खौफ, हार के बाद स्मिथ ने दिया बड़ा बयान

पांड्या का खौफ, हार के बाद स्मिथ ने दिया बड़ा बयान

Published on

मेजबान भारत ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रविवार को आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच वनडे मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस जीत के साथ ही भारत वनेड में नंबर वन टीम बन गई है। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एरॉन फिंच (124) के शतक और कप्तान स्टीव स्मिथ (63) की पारियों के दम पर पूरे 50 ओवर खेलते हुए छह विकेट के नुकसान पर 293 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
भारत ने 294 के लक्ष्य को हार्दिक पांड्या (78) रोहित शर्मा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) की बेहतरीन पारियों के बूते 47.5 ओवरों में ही पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। पांड्या ने दो विकेट भी लिए। हरफनमौला खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। रोहित और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी करते हुए जीत की नींव रखी। इसके बाद पांड्या और मनीष पांडे (नाबाद 36) ने पांचवें विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 3) और पांडे ने मिलकर जीत की औपचारिकता को पूरा कर दिया।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की तारीफ की है। पांड्या ने रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने जब अपने चार विकेट 206 रनों पर गंवा दिए थे तब पांड्या ने टीम को जीत दिलाने का जिम्मा उठाया और सफल भी रहे।
स्मिथ ने कहा कि हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत करते हुए अपने आप को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन मेरा मानना है कि अंत में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कहा कि हार्दिक ने शानदार खेल खेला। रोहित और जिंक्स रहाणे) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्मिथ ने अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच की भी तारीफ की। फिंच ने दो मैच बाहर रहने के बाद तीसरे मैच में वापसी की और 124 रनों की पारी खेली।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

योग दिवस विशेष | देवनारायण राय से जानिए योग का विज्ञान, लाभ और स्वस्थ जीवन का रहस्य

क्या योग केवल व्यायाम है, या फिर यह स्वस्थ और संतुलित जीवन का विज्ञान...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...