होमSportsदिल्ली के गेंदबाजो के आगे नही चला मैक्सवेल का जादू,पंजाब हारी

दिल्ली के गेंदबाजो के आगे नही चला मैक्सवेल का जादू,पंजाब हारी

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

सैम बिलिंग्स व कोरी एंडरसन की बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजो के लाजबाव प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने आइपीएल मैच मे पंजाब किंग्स को धाराशायी कर दिया।  दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब को शनिवार को खेले गए मैच में 51 रनों से हरा दिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की ओर से सैम बिलिंग्स (55) ने अपने आईपीएल करियर की दूसरी हाफ सेंचुरी लगाई। वहीं पारी के अंत में कोरी एंडरसन ने 39 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके दम पर दिल्ली ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 188 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 9 विकेट पर 137 रन ही बना पाई। यह तीन मैचों में दिल्ली की दूसरी जीत है।

दिल्ली ने शानदार गेंदबाजी की और किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजों को कभी साझेदारी बनाने का मौका नहीं दिया। पंजाब की ओर से सिर्फ अक्षर पटेल ही कुछ संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने 29 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। 15वां ओवर खत्म होने तक मैच किंग्स इलेवन को जीतने के लिए 17 रन प्रति ओवर की दरकार थी और उसके हाथ में सिर्फ चार विकेट थे।

189 रनों का लक्ष्य हमेशा किंग्स इलेवन की पहुंच से दूर रहा। दिल्ली के लिए क्रिस मॉरिस ने तीन विकेट लिए और वहीं शाहबाज नदीम और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। वहीं अमित मिश्रा और कॉरी एंडरसन ने एक-एक हासिल किया।

इससे पहले, दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन और सैम बिलिंग्स ने तेज शुरुआत की। सैमसन 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दिल्ली के रन बनाने की गति पर थोड़ी ब्रेक लगी। दिल्ली का स्कोर 10 ओवर बाद दो विकेट पर 83 रन बना लिए थे। इसके बाद दिल्ली ने 10वें से 15वें ओवर के बीच सिर्फ 37 रन जोड़े। इस बीच उन्होंने श्रेयस अय्यर और सैम बिलिंग्स के विकेट खोए। इसके बाद क्रिस मॉरिस (16 गेंदों में 8 रन) और कोरी एंडरसन ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए। दिल्ली ने आखिरी 8 गेंदों पर 31 रन जोड़े। पंजाब की ओर से वरुण आरोन ने दो विकेट लिए। वहीं केसी करियप्पा, अक्षर पटेल, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...