Sports

इरफान पठान की आइपीएल मे वापसी

 गुजरात लायंस से दिखायेंगे जौहर

​संतोष कुमार गुप्ता

कभी भारत क्रिकेट टीम के पहला गेंद फेकने वाले और समय समय पर बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले हरफनमौला क्रिकेटर इरफान पठान का जौहर आइपीएल मे देखने को मिलेगा।सुरेश रैना की अगुवाई वाली गुजरात लायंस ने इन्हे अपने टीम मे खेलने का मौका दिया है। टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंड रहे इरफान पठान को आखिरकार आईपीएल-10 खेलने का मौका मिल गया है। आईपीएल 2017 के बचे हुए मैचों के लिए गुजरात लायंस ने चोटिल ड्वेन ब्रावो की जगह टीम में इरफ़ान पठान को शामिल किया है। इस बात की घोषणा खुद इरफ़ान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है और उन्होंने बताया है कि वो गुजरात टीम से जुड़कर काफी खुश हैं। गुजरात की टीम आईपीएल 2017 में फिलहाल बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है और प्वाइंट टेबल में सातवें नंबर पह है।

बताते चले कि इस साल हुए आईपीएल की नीलामी में इरफ़ान पठान को किसी भी फ्रैंचाइज़ी ने नहीं खरीदा था और इससे उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा था। अब गुजरात लायंस के मेन ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल से बाहर हो गए हैं, ऐसे में इरफान को लाकर उन्होंने इसकी भरपाई करने की पूरी कोशिश की है।

इरफ़ान पठान अभी तक 5 आईपीएल टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स XI पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजायंट से भी आईपीएल खेला है।

This post was published on अप्रैल 25, 2017 21:59

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022