होमSportsविराट कोहली और क्रिस गेल के आगे फेल हुआ गुजरात लायंस

विराट कोहली और क्रिस गेल के आगे फेल हुआ गुजरात लायंस

Published on

संतोष कुमार गुप्ता

​राजकोट: कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल अब फार्म मे लौट चुके है। क्रिस गेल व विराट कोहली के दर्शनिय बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने लगातार हार के क्रम को मंगलवार को तोड़ दिया। टी20 क्रिकेट में दस हजारी बने क्रिस गेल और कप्तान विराट कोहली की तेजतर्रार अर्धशतकों के दम पर जोरदार शुरूआत करने वाले रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने अपने बड़े स्कोर के दम पर आज यहां गुजरात लायन्स को 21 रन से शिकस्त देकर आईपीएल दस में अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश की।  गेल ने 38 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 77 रन बनाये और कोहली (50 गेंदों पर 64 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 12.4 आेवर में 122 रन जोड़े।

इन दोनों के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड (16 गेंदों पर नाबाद 30) और केदार जाधव (16 गेंदों पर नाबाद 38) ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली और तीसरे विकेट के लिये 25 गेंदों पर 54 रन की अटूट साझेदारी की जिससे टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे आरसीबी ने दो विकेट पर 213 रन का दमदार स्कोर खड़ा किया।  ब्रैंडन मैकुलम ने हालांकि एक समय आरसीबी की पेशानी पर बल ला दिये थे। इस कीवी बल्लेबाज ने 44 गेंदों पर दो चौकों और सात छक्कों की मदद से 72 रन बनाये। अंतिम क्षणों में इशान किशन ने 16 गेंदों पर चार छक्कों की बदौलत 39 रन बनाये लेकिन लायन्स आखिर में सात विकेट पर 192 रन तक ही पहुंच पाया। आरसीबी के लिये युजवेंद्र चहल ने 31 रन देकर तीन विकेट लिये।
आरसीबी की यह छह मैचों में दूसरी जीत है और अब वह चार अंक लेकर छठे स्थान पर आ गया है। लायन्स को पांचवें मैच में चौथी हार का सामना करना पड़ा और वह आरसीबी की जगह सबसे निचले स्थान पर खिसक गया है। आरसीबी की इस जीत में हर खिलाड़ी ने अहम योगदान दिया लेकिन गेल का कोई जवाब नहीं था। उन्होंने शुरूआती तीन आेवरों में कोहली को रन बनाते हुए देखा लेकिन इसके बाद जब हावी हुए तो लायन्स के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिये और इस बीच टी20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने बासिल थम्पी और शिविल कौशिक पर छक्के लगाकर शुरूआत की लेेकिन असली मजा रविंद्र जडेजा को चखाया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

एआई: सुविधा का अगला पड़ाव या इंसान के नियंत्रण से बाहर होती मशीन?

KKN ब्यूरो। कल्पना कीजिए, एक ऐसी मशीन है जिसे आपने कोई काम करने के...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...