शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026 10:13 अपराह्न IST
होमSportsगौतम गंभीर की कप्तानी पारी, प्रिति जिंटा की टीम हारी

गौतम गंभीर की कप्तानी पारी, प्रिति जिंटा की टीम हारी

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

आइपीएल-10 के अहम मुकाबले मे शाहरूख खान की टीम कोलकत्ता नाइटराइडर्स के शेरो ने प्रिति जिंटा के टीम पंजाब किंग्स को हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उमेश यादव की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद गौतम गंभीर की कप्तानी पारी के दम पर आईपीएल-10 के ग्यारहवें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट से हरा दिया। गौतम गंभीर ने 49 गेंदों में 11 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। मनीष पाण्डेय ने मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर छक्का लगाकर कोलकाता को जीत दिलायी। पाण्डेय 16 गेंदों में चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। क्रिस लिन के चोटिल होने के चलते मैच में नहीं खेल पाने के कारण सुनील नारायण ने कप्तान गौतम गंभीर के साथ केकेआर की पारी की शुरुआत की। उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों को चौंकाते हुए 18 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए और कोलकाता को शानदार शुरुआत दिलायी। उन्हें अक्षर पटेल ने वरुण एरोन की गेंद पर सीमा रेखा के पास कैच किया।

रॉबिन उथप्पा ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए 16 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। उन्हें अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड किया। दूसरे छोर पर गौतम गंभीर डटे रहे। गंभीर ने मनीष पाण्डेय के साथ मिलकर पंजाब द्वारा दिए गए 171 रनों का लक्ष्य 21 गेंद शेष रहते ही 2 विकेट गवांकर हासिल कर लिया। आईपीएल में यह कोलकाता की पंजाब पर 20 मैचों में 14वीं जीत है। इससे पहले ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 170 रन बनाए। पंजाब का यह स्कोर और बड़ा हो सकता था अगर वह अच्छी शुरुआत के बाद नियमित अंतराल पर अपने विकेट नहीं खोती तो।

पंजाब को मनन वोहरा (28) और हाशिम अमला (25) ने अच्छी शुरुआत दी। इस जोड़ी ने 10.25 की औसत से रन बनाते हुए पांच ओवरों में ही टीम का स्कोर 53 तक पहुंचा दिया। अपना पहला ओवर लेकर आए लेग स्पिनर पीयूष चावला ने इस जोड़ी को तोड़ा। चावला की गुगली को वोहरा पढ़ नहीं पाए और गेंद ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं। मार्कस स्टोइनिस नौ रनों का ही योगदान दे सके और सुनील नरेन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वोहरा के जाने के बाद पंजाब की रन गति धीमी हो गई। इस बीच दूसरे सलामी बल्लेबाज अमला को कोलिन ग्रांडहोमे ने पवेलियन भेज पंजाब को 97 के कुल स्कोर पर तीसरा झटका दिया। कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने तेजी से 14 गेंदों में 25 रन जोड़े, लेकिन अमला के जाने के बाद कुल योग में एक ही रन जुड़ा था कि मैक्सवेल भी पवेलियन लौट गए।

खतरनाक दिख रहे मैक्सवले के लिए गंभीर ने अपने प्रमुख गेंदबाज उमेश यादव को गेंद थमाई। उमेश ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और विकेट के पीछ रोबिन उथप्पा के हाथों मैक्सवेल को कैच करवाया। 98 रनों के कुल स्कोर पर अपने पांच विकेट खो चुकी पंजाब को फिर डेविड मिलर (28) और रिद्धिमान साहा (25) ने संभाला और तेजी से रन बटोरे। इन दोनों बल्लेबाजों ने 5.1 ओवरों में 11.03 की औसत से 57 रन जोड़े। उमेश ने मिलर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। आउट होने से पहले मिलर ने यादव को एक छक्का और एक चौका जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में कुल दो चौके और दो छक्के लगाए।

मिलर का विकेट लेने के बाद उमेश ने साहा की पारी का भी अंत किया। साहा को क्रिस वोक्स ने लपका। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल उमेश की गेंद पर जल्दी शॉट खेल बैठे और गेंद ने उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर नरेन के हाथों तक का सफर तय किया। मोहित शर्मा (10) आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। आखिरी गेंद पर वरुण एरॉन (4) पवेलियन लौटे। पंजाब की तरफ से उमेश ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। वोक्स को दो सफलता मिली। नरेन, चावला, और ग्रांडहोमे को एक-एक विकेट मिला। सुनील नारायण को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

बंगाल 2026: असली लड़ाई वोट की नहीं, सिस्टम की है

पश्चिम बंगाल की राजनीति अब सिर्फ चुनाव नहीं रह गई है… यह लड़ाई बन...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

क्या टीपू सुल्तान हीरो थे या विवादित शासक?

क्या आप जानते हैं कि 18वीं सदी में भारत के एक राजा ने रॉकेट...

क्या 2035 तक पानी के लिए जंग शुरू हो जाएगी?

भारत में दुनिया की करीब 18% आबादी रहती है… लेकिन मीठे पानी का स्रोत...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...