होमSportsमोहम्मद कैफ ने कहा, भारतीय टीम को धोनी की जगह लेने वाला...

मोहम्मद कैफ ने कहा, भारतीय टीम को धोनी की जगह लेने वाला अभी नही मिला है

Published on

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि, केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर लॉन्ग टर्म ऑप्शन नहीं हैं और ऐसे में एमएस धोनी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कैफ का मानना है कि, अभी तक भारतीय टीम को धोनी की जगह लेने वाला नहीं मिला है। एमएस धोनी ने 2019 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। ऋषभ पंत को लिमिटेड ओवर में एमएस धोनी के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया, लेकिन वो बहुत प्रभावित नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे, उसके बाद से केएल राहुल लिमिटेड ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

केएल राहुल लॉन्ग टर्म ऑप्शन नही 

मोहम्मद कैफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘अभी तक एमएस धोनी का कोई विकल्प नहीं रहा है। साथ ही उन्होने कहा कि, कई खिलाड़ियों को धोनी की जगह इस्तेमाल किया गया है और मुझे नहीं लगता कि, केएल राहुल लॉन्ग टर्म ऑप्शन हैं। उन्हें बैक-अप विकेटकीपर के तौर पर रखा जाना चाहिए, ताकि अगर विकेटकीपर चोटिल हो जाता है, तो उन्हें विकेटकीपर की ज़िम्मेदारी निभाना चाहिए। साथ ही उन्होने कहा, आपको किसी विकेटकीपर पर काम करना होगा। ऋषभ पंत तथा संजू सैमसन भी एमएस धोनी की जगह नहीं ले पाए। जब आप सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की बात करते हैं, तो आपके पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे रिप्लेसमेंट थे।’

नंबर-1 विकेटकीपर है धोनी 

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा, ‘इन सब ने मिलकर उस खाली जगह को पूरा किया, लेकिन यह केस धोनी के साथ नहीं रहा। मुझे अभी भी लगता है कि, धोनी नंबर-1 विकेटकीपर हैं। वो अभी पूरी तरह से फिट हैं और जल्दबाजी में उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।’ एमएस धोनी के संन्यास को लेकर काफी चर्चाएं चलती रही हैं। हालांकि, धोनी ने खुद अभी तक संन्यास को लेकर कुछ नहीं कहा है। वहीं कई दिग्गज क्रिकेटरों का मानना है कि, धोनी अब भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सकेंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...