Home National आशीष नेहरा ने कहा, विराट कोहली की कप्तानी में अभी भी है...

आशीष नेहरा ने कहा, विराट कोहली की कप्तानी में अभी भी है सुधार की गुंजाइश

आशीष नेहरा

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू के दौरान नेहरा ने कई विषयों पर चर्चा की, जिसमें से एक विराट कोहली की कप्तानी भी थी। आपको बता दे कि, नेहरा भारतीय टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली तीनों की कप्तानी में खेल चुके हैं।

आशीष नेहरा ने कहा कि, वे विराट कोहली की कप्तानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। क्योंकि, उन्होंने विराट की कप्तानी में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। उनका मानना है, कि विराट की कप्तानी में अभी भी काम चालू है। इसके साथ ही उन्होने कहा की, विराट को एक खिलाड़ी के तौर पर किसी तरह के पहचान की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि, उनका ग्राफ सबकुछ दिखा देता है। हालांकि उन्होने ये भी कहा कि, विराट खिलाड़ी के तौर पर शानदार काम कर चुके हैं, लेकिन कप्तानी के तौर पर मुझे लगता है, कि उनका काम अभी भी चालू है। साथ ही उन्होने कहा कि, मुझे लगता है कप्तान के तौर पर वो थोड़े इंपल्सिव स्वभाव के है, जो फैसला लेने मे थोड़ी जल्दबाज़ी कर देते है।

नेहरा ने कहा कि, विराट को मैदान मे आक्रामक रहने की जरूरत है, क्योंकि इससे वो अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाते हैं, लेकिन इसी के साथ फैसला लेते समय उन्हें थोड़ा सतर्क होने की भी जरूरत है। इसी के साथ आशीष नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी की खूब तारीफ की और उन्हें एक कैलकुलेटिव कप्तान भी बताया। नेहरा का कहना है, कि धोनी अपनी कप्तानी में सबको काफी मौके देते थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version