Home Society विश्व की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की

विश्व की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की

रुस। रुस की एक मॉडल है एकैटेरिना लिसिना। इसके नाम है दुनिया की सबसे लंबी टांगों का वर्ल्ड रिकॉर्ड। यही नहीं एकैटेरिना लिसिना नाम की इस 29 साल की मॉडल के नाम गिनीज रिकॉर्ड के दो रिकॉर्ड शामिल हैं। इन्हें दुनिया की लंबी मॉडल का खिताब भी दिया जा चुका है। इनकी लंबाई है 6 फीट 9 इंच। इनकी लेफ्ट टांग की लंबाई 132.8 सेमी और राइट टांग की लंबाई 132.2 सेमी है।
एकैटेरिना लिसिना एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसमें सभी लंबे हैं। उनके भाई की हाइट 6 फीट 6 इंच है और पिता की लंबाई 6 फीट 5 इंच और मां की लंबाई 6 फीट 1 इंच है। लिसिना बताती हैं कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मेरा नाम आना मेरी लिए बहुत ही गर्व का विषय है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version