Home Society बस व बाइक की टक्कर में दो घायल

बस व बाइक की टक्कर में दो घायल

​संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। दरहीपट्टी गंगा सागर पुल के समीप मोड़ पर गुरूवार की दोपहर  बाइक व बस की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गुरुवार को गंभीर रूप से घायल हो गया । कैलाश रथ नाम की बस मुजफ्फरपुर से मीनापुर की ओर जा रही थी । इसी बीच  प्लेटिना बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी।  बाइक पर सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गये।  घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार मनियारी थाना क्षेत्र के मरियारी गांव ननिहाल से घर जा रहा था ।  गंगा सागर पुल के नजदीक मोड़ पर बस से आमने-सामने टक्कर हो गयी । बाइक आगे से बस के अंदर घुस गई । स्थानीय लोग व बस पर सवार लोगों ने बाइक व बाइक सवार को निकाला । सूचना मिलते हीं मीनापुर पुलिस लखन पासवान के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। तबतक दोनो घायल को निजी वाहन से एसकेएमसीएच लेकर चल दिया । घायल एक व्यक्ति का नाम रत्नेश कुमार है जबकि दूसरे का नाम पुलिस को भी मालूम नही है । लखन पासवान ने बताया कि बस व बाइक पुलिस के कब्जे में है  दोनो घायल को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है ।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version