Home Crime सिवाइपट्टी के पैगम्बरपुर मे चार घरो में चार लाख की चोरी

सिवाइपट्टी के पैगम्बरपुर मे चार घरो में चार लाख की चोरी

​खिड़की तोड़ कर घटना को दिया अंजाम, सुप्तावस्था में खिड़की तोड़कर घुसे घर में

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पैगम्बरपुर कस्बा टोली गांव मे गुरूवार को तीन बजे भोर मे चोरो ने चार घरो पर रहस्यमय तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चार लाख रूपये से अधिक की सम्पति की चोरी कर ली गयी। अज्ञात चोरो ने सबसे पहले सुरेंद्र साह के घर मे धावा बोला.खिड़की तोड़ कर उनके घर मे रखा नगदी व अन्य समान लेकर भाग गया। उनके घर मे सोये मुन्ना साह व भोला साह के घर मे भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसमे स्वंय सहायता समूह का दस हजार सहित पचास हजार नगद,50 हजार का गहना व अन्य समान शामिल है। इसके बाद मुनचुन प्रसाद के घर से 15 हजार नगद,जमीन का कागजात,पचास हजार का गहना ले गया। रामदेव प्रसाद के घर से 25 हजार नगद व 15 हजार का गहना सहित अन्य समान लेकर चम्पत हो गया। उसके बाद ब्रह्मदेव प्रसाद के घर को भी टटोला। उनके पुत्र विजय कुमार के फुलपैंट मे रखे दस हजार रूपया निकाल लिया। घटना की भनक लगते ही गांव के लोग जुट गये। लोगो ने चारो तरफ खोजा। किंतु चोर भाग चुके थे। ग्रामीणो की सुचना के बाद सिवाइपट्टी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष परवेज अली ने बताया कि मौखिक जानकारी के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात किया। किंतु प्राथमिकी के लिये आवेदन अभी तक नही आया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version