Home Society वोट के लिए नाई बिरादरी को सभी ने ठगा

वोट के लिए नाई बिरादरी को सभी ने ठगा

​राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक मे कई निर्णय

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक गुरूवार को मुस्तफागंज बाजार के कर्पूरी भवन मे हुई। जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता मे प्रखण्ड का संगठनात्मक चुनाव कराया गया। जिसमे अरूण ठाकुर को सर्वसम्मती से दोबारा संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जबकि रामसागर ठाकुर को उपाध्यक्ष,प्रमोद ठाकुर को प्रधान सरंक्षक,किशोरी ठाकुर को प्रधान महासचिव,बबलू ठाकुर को कोषाध्यक्ष,दिनेश ठाकुर को मीडिया प्रभारी,विनोद ठाकुर को संचालक बनाया गया। इसके बाद आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी नाई समाज उपेक्षित है। राजनितिक फायदे के लिए सभी ने ठगने का काम किया है। जो पार्टिया नाइ समाज को सम्मान देगा उसी को वोट दिया जायेगा। वरना वोट का वहिष्कार किया जायेगा। सभा को रामनरेश ठाकुर,दीनबंधु ठाकुर,होरिल ठाकुर,बिजली ठाकुर,श्रीनारायण ठाकुर,लक्ष्मी ठाकुर,अनिल ठाकुर आदि ने सम्बोधित किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version