Society

त्रिकुट पहाड़ के शिखर पर होगी पानी की व्यवस्था

देवघर। झारखण्ड पर्यटन विभाग के एमडी इकबाल अंसारी ने इकलौते त्रिकुट रोपवे का जायजा लिया। रोपवे के माध्यम से त्रिकुट पहाड़ के शिखर पर पहुंचे। शिखर पर मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया। वहां का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा की पहाड़ के शिखर पर पानी की व्यवस्था जल्द करा दी जाएगी। शिखर पर पर्यटकों की सुविधा के लिए छावनी व दुकान की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि इस बाबत वन विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। सामंजस्य बनने के बाद ही छावनी या दुकान की व्यवस्था करायी जाएगी।
श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए जल्द ही सेक्रेट्री को इसकी जानकारी दी जाएगी। उसके बाद ही इस संबंध में कुछ भी निर्णय लिया जा सकता है। मौके पर रोपवे के प्रबंधक एम के बेग, सहायक प्रबंधक ए कापरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। बताते चलें कि त्रिकुट पहाड़ के शिखर पर वर्तमान समय में कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। पर्यटन या वन विभाग की ओर से कोई काम नहीं कराया गया है। इस कारण पर्यटकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य या देश के विभिन्न हिस्सों के पर्यटक बड़े ही उत्साह के साथ त्रिकुट रोपवे का आनंद उठाने पहुंचते हैं।
पर्यटक रोपवे के माध्यम से त्रिकुट के शिखर पर भ्रमण कर पर्यटन का आनन्द उठाने पहुंचते हैं लेकिन जब वह शिखर पर पहुंचते हैं तो उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। वहां पर ना पीने के पानी की व्यवस्था है और ना ही कहीं पर आराम करने के लिए कोई जगह। मॉनसून आ जाने के बाद अब बारिश भी लगातार होगी। ऐसे में वहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए कहीं छावनी तक की व्यवस्था नहीं करायी गयी है। वहीं धूप से भी पर्यटकों को शिखर पर परेशानी हो रही है। ऐसे में अब पर्यटकों की संख्या भी कम हो रही है। इसका खामियाजा रोपवे संचालन करने वाली कंपनी के साथ पर्यटन विभाग को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

This post was published on जुलाई 5, 2017 11:53

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022