Society

कब्रिस्तान के समीप मिट्टी जमा करने से तनाव

अफवाह फैलाने की कोशिश पर प्रशासन गंभीर

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक स्थित कब्रिस्तान के समीप मिट्टी भड़ने को लेकर दो पक्षों मे हुए विवाद के बाद तनाव उत्पन्न हो गया है। कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने इसका विरोध कर वरीय पदाधिकारी को सूचना दे दी है। इधर, मनियारी थानाध्यक्ष अमित कुमार के निर्देश पर थाना के एस आई अरूण कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों को कारवाई का आश्वासन दिया इसके बाद लोगो को गुस्सा शांत हुआ।
इस बीच कुछ लोगों के द्वारा अशांति फैलाने की जानकारी मिलते ही मनियारी पुलिस की मदद में कुढ़नी, तुर्की, फकुली व बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई कर स्थिति को संभाल लिया। इधर कुढ़नी बीडीओ हरिमोहन कुमार व सीओ नीरज कुमार सिंह को बोचहां में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण में लगाए जाने के कारण बीडीओ ने सोनवर्षा में सीआई अश्वनी कुमार को पहुँचने का निर्देश दिया। इधर बीडीओ व सीओ भी कुछ समय बाद बोंचहा से मौके पर पहुंच गये। दोनों पक्षों के लोगों ने पदाधिकारियों के आग्रह को स्वीकार किया और शांत हो गये।
ये है मामला
इससे पहले बीडीओ को हरिहर साह व पन्नालाल साह ने बताया कि कई दशक से इस भूमि पर हमारा कब्जा है और कब्रिस्तान कमेटी की ओर से कहा जा रहा है कि भूमि कब्रिस्तान की है। इसको लेकर हम नीचली अदालत से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक जा चुकें हैं। मेरे पक्ष में आदेश भी मिला है। जबकि कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों ने कहा की उक्त भूमि कब्रिस्तान की है इसको लेकर कमेटी ने न्यायालय में अपील दायर की हुई है और मामला विचाराधिन है। बावजूद इसके मिट्टी कैसे भड़े जाने से लोगो में आक्रोश है। इधर कुढ़नी बीडीओ ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए दोनों ओर से तत्काल कोई नया निर्माण नहीं करने को कहा है। बीडीओ ने मामले को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस की प्रतिनियुक्त करा दिया है। मौके पर मुखिया पति अमरनाथ सिंह, दिलीप कुमार ठाकुर, मो.हसनैन, पैक्स अध्यक्ष रघुवीर साह, मो साबीर, मो.शकील, मो.मोसीम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

This post was published on सितम्बर 7, 2017 10:21

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संजय कुमार सि‍ंंह

Recent Posts

  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024
  • Videos

क्या प्रधानमंत्री मोदी का यूक्रेन दौरा भारत के लिए सही कदम है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा क्यों हुआ, और इससे भारत और दुनिया को क्या… Read More

अगस्त 28, 2024
  • Videos

चोल राजवंश की अनसुनी दास्तान: दक्षिण भारत के स्वर्णिम युग का चौंकाने वाला इतिहास

इतिहास के पन्नों से आज हम आपको चोल राजवंश के अद्वितीय स्वर्णिम कालखंड की जानकारी… Read More

अगस्त 21, 2024
  • Society

मीनापुर के क्रांति महोत्सव को राजकीय सम्मान दिलाने की होगी कोशिश: सांसद

16 अगस्त 1942 को मीनापुर थाना को करा लिया था आजाद KKN न्यूज ब्यूरो। वैशाली… Read More

अगस्त 17, 2024
  • Videos

आजादी की वो आखिरी रात: विभाजन का दर्द और नए युग की शुरुआत

14 अगस्त 1947 की रात, जब भारत गुलामी की जंजीरों को तोड़ आजादी की दहलीज… Read More

अगस्त 14, 2024
  • Videos

Bihar के Lasadhi गांव का बलिदान: भारत छोड़ो आंदोलन की दूसरी कड़ी

9 अगस्त 1942 की सुबह, जब भारत छोड़ो आंदोलन की लहर पूरे देश में फैल… Read More

अगस्त 7, 2024