स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा
KKN न्यूज ब्यूरो। स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। स्पेन में कोरोना वायरस से मची तबाही के बीच यह एक बड़ी खबर सामने आई है। इस तरह से कोरोना वायरस ने दुनिया की पहली शाही परिवार को अपना शिकार बना कर जता दिया है कि यह कितना खतरनाक है।
फॉक्सू न्यूज के मुताबिक 86 साल की राजकुमारी मारिया स्पेन के राजा फेलिप छठे की चचेरी बहन थीं। उनके भाई राजकुमार सिक्टो एनरिक डे बोरबोन ने फेसबुक पर राजकुमारी के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना वायरस के संक्रमित होने से उनकी बहन राजकुमारी मारिया का निधन हो गया है।
28 जुलाई 1933 को जन्मीं राजकुमारी मारिया की पढ़ाई फ्रांस में हुई थी और पेरिस के विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र की प्रफेसर बनी थीं। राजकुमारी अपने आजाद खयाल और एक्टिव्ट कार्यों के लिए जानी जाती थीं। यही वजह है कि उन्हें रेड प्रिंसेस के नाम से भी बुलाया जाता था। राजकुमारी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मैड्रिड में किया गया। स्मरण रहे कि इससे पहले ब्रिटेन में शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स कोरोना से संक्रमित हो चुकें है और फिलहाल कोरंटाइन में रह रहे है।
This post was published on मार्च 29, 2020 14:36
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More