Home Society मीनापुर पुलिस पर पथराव के 34 आरोपितो की तलाश शुरू

मीनापुर पुलिस पर पथराव के 34 आरोपितो की तलाश शुरू

कृष्णमाधव सिंह
मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना अन्तर्गत शनिचरास्थान चौक पर 12 अप्रैल को बच्चा चोर को पकड़ने गई मीनापुर पुलिस पर भीड़ के द्वारा की गई पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 34 लोगो की पहचान कर ली है। जबकि, इसमें 100 से अधिक अज्ञात लोगो की अभी तलाश जारी है।
पुलिस ने पथराव के आरोप में जिन लोगो की पहचान की है। उनमें सिकंदर साह पिता लालबचन साह, राम सेवक साह पिता पोषण साह, फुलबाबु साह व सुकेसर साह पिता बुझावन साह ग्राम हरपुर बक्स, सम्मन साह पिता इन्द्रदेव साह, पुकार साह पिता स्वर्गीय यामुन साह ग्राम तुर्की ब्राहमण टोली, नवल साह व दरभंगी साह पिता घनेश्वर साह, प्रसाद साह पिता रूपलाल साह, मणी साह पिता स्वर्गीय हरिश्चन्द्र साह, भजन साह उर्फ चन्द्रेश्वर साह पिता बुझावन साह, मंगर साह पिता स्व. भिरखी साह, राजन पासवान पिता गणेश पासवान, ओम प्रकाश साह पिता शंकर साह, अशोक साह पिता भीखर साह, ललन साह पिता पांचु साह, प्रमोद साह पिता पाचु साह, ब्रह्मदेव साह पिता दिनेश साह, संतोष साह पिता जगन्नाथ साह, राजीव कुमार पिता दिनेश पासवान, दिलिप कुमार पिता हरेन्द्र साह, हुलास साह पिता हरेन्द्र साह, आमोद कुमार पिता रामचन्दर साह, दिलिप कुमार पिता बिन्देश्वर साह, विनोद कुमार पिता रामचन्द्र साह, नीरज कुमार पिता जगन्नाथ साह, हरेन्द्र साह पिता महेन्द्र साह, रंजीत कुमार पिता सुकेश्वर साह, राजा कुमार पिता दिनेश साह, राजेश पासवान पिता दिनेश पासवान, घर्मेन्द्र कुमार पिता दरभंगी साह, मोहन साह पिता धनेश्वर साह सभी ग्राम तुर्की तुरहा टोली के रहने वालें हैं। वही रौशन कुमार व नीतीन कुमार हरका मानशाही के रहने वाले है।
पुलिस पर हुए इस हमले में भीड़ के द्वारा की गई पत्थरबाजी में थाना अध्यक्ष संजय कुमार सहित सैफ के चार जवान जख्मी हो गये थे। उपद्रवियों ने पुलिस के गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और अंधेरे का लाभ उठा कर पुलिस का एक इंसास राईफल भी लूट लिया था। हालांकि, रायफल थोड़ी देर के बाद ही बरामद हो गया है।
पुलिस ने इसमें सरकार बनाम सिकंदर साह के नाम से भारतीय दंड की धारा 147, 145, 149, 307, 395, 353, 332, 427 व 504 के तहत मीनापुर थाना कांड संख्या 102/17 दर्ज करके अनुसंधान जारी रखे हुआ है। पुलिस ने अब तक इसमें सात आरोपितो को गिरफ्तार भी कर चुकी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version