Society

मीसा, तेजस्वी व तेजप्रताप की संपत्ति जब्त

आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति मामले में राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेटी, दमाद व बेटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने मीसा भारती, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की संपत्तियों को अस्थाई तौर पर जब्त कर लिया है।
तीनों को बेनामी कानून के प्रावधानों के तहत 90 दिनों के भीतर आयकर विभाग को जवाब देना होगा। अगर कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो विभाग संपत्तियों को स्थाई तौर पर जब्त करने का कदम उठा सकता है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा समेत कई शहरों में स्थित तीनों भाई-बहनों की संपत्तियों को अस्थाई तौर पर जब्त किया गया है। माना जा रहा है कि दिल्ली और पटना समेत अन्य स्थानों पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा संपत्तियों के मामले में यह कदम विभाग ने उठाया है।

This post was published on जून 21, 2017 10:08

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022