दिवाकर कुमार सिंह
दरभंगा। जिला के हनुमाननगर थाना के उखरा गांव के पास बुधवार को ग्रामीणो ने तीन घंटे तक हाईवे को जाम रखा। अपनी मांग को लेकर सीपीआई (एम) के बैनरतले सड़क पर उतरे आंदोलनकारियों ने बताया कि समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना के जटमलपुर ढ़ाभ मे सरकारी भूमि का करीब अस्सी एकड़ का प्लॉट है। जिसके कुछ भाग मे दरभंगा जिला के सीमाई गांव उचौली व फुलवरिया के उनलोगों (आंदोलनकारियों) के पूर्वज से ही श्मशान घाट के काम आता रहा है। सड़क जाम मे शामिल आक्रोशित ग्रामीणो रामदेव पासवान,ललित पासवान आदि ने बताया कि उक्त श्मशान घाट वाले जगह पर स्कूल बनाया जा रहा है। जिसके लिए नीव खोदी गई है। जबकि वहां काफी सरकारी भूमि है। मौके पर पहुंचे हनुमाननगर के सीओ व थानाध्यक्ष ने मामले मे दरभंगा व समस्तीपुर के डीएम को रीपोर्ट करने व तत्टाल विद्यालय का निर्माण रोकने का आश्वासन देकर जाम हटवाया।सुबह साढे नौ से दोपहर साढे बारह बजे तक रहे जाम मे सैकड़ो यात्री फंसे रहे।
This post was published on जून 21, 2017 12:48
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More