Home New Delhi पेड़ से टपक रहा बियर, लोगो की उमड़ी भीड़

पेड़ से टपक रहा बियर, लोगो की उमड़ी भीड़

संतोष कुमार गुप्ता

नई दिल्ली। गर्मी का महिना शुरू होते ही हमे पेड़ की शीतल छांव याद आने लगती है। साथ ही इस मौसम मे अलग अलग पेड़ो से हमे फल की भी अपेक्षा होती है।  लेकिन अगर पेड से बीयर निकलना शुरू हो जाए तो। आप सोच रहे होंगे कि पेड भी कभी बीयर देते हैं। दिल्ली में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दिल्ली में एक नीम के पेड से बीयर निकलना शुरू हो गई।
यह नीम का पेड दिल्ली के नॉर्थ कैंपस में है। कुछ समय ये इस नीम के पेड से बीयर जैसै स्वाद का पदार्थ निकल रहा है। इस पेड से निकल रहे पदार्थ से नशा भी होता है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र इस पेड को देखने इकट्ठे होने लगे। जैसे ही पेड से बीयर निकलने की खबर कैंपस से बाहर फैली तो बाहर के लोग भी कैंपस में पेंड़ को देखने के लिए आने लगे। पेंड से बीयर निकलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन भर में इस पेड़ से 1 से डेढ लीटर तक बीयर जैसा पदार्थ निकलती है। जैसे ही कैंपस में बाहरी लोगों की भीड पेड को देखने के लिए जमा होने लगी तो विश्वविद्यालय के वीसी के कहने पर बाहरी लोगों के साथ साथ पत्रकारों का आना जाना भी बंद कर दिया गया। विश्वविद्यालय के छात्रों का कहना है कि पिछले करीब एक साल से पेड से ये पदार्थ निकल रहा है और एक व्यक्ति ने एक बार जब इसको चखा तो उसे नशा महसूस हुआ।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version