Society

सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को ओड़िसा सरकार ने किया सम्मानित


KKN न्यूज ब्यूरो।बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी मधुरेन्द्र ने इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल में अपने हुनर का जलवा बिखेर कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतराष्ट्रीय राजगीर महोत्सव के दौरान बेहतरीन कला प्रदर्शन कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सराहना पा चुके चंपारण के लाल विश्वविख्यात रेत कलाकार मधुरेन्द्र उड़ीसा में सार्क देशों के बीच अपनी बेहतरीन कला का नमूना प्रदर्शन करके बिहार का नाम अंतरष्ट्रीय फलक पर रौशन किया हैं। इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल में पहले दिन मधुरेन्द्र ने उड़ीसा में हो रहे वर्ल्ड हॉकी खेल पर एक कलाकृति बनाई, जिसे देख उड़ीसा गवर्नर गणेशी लाल अभिभूत हो गये।


राज्यपाल ने की सराहना

सैंड आर्ट


कलाकृति की सराहने करते हुए श्री लाल ने कहा कि ये तो ज्वलंत विषय हैं। हॉकी टूर्नामेंट, यह अपने आप में एक संदेश हैं। उक्त अवसर पर बेहतरीन कला प्रदर्शन के लिए बिहार के इस लाल को पुष्वगुच्छ। और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे नारी शक्तिकरण पर आधारित कलाकृतियां भी काफी आकर्षण का केंद्र रही।


सार्क देशो ने माना लोहा


गौरतलब हो कि मधुरेन्द्र भारत सरकार व ओड़िसा सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित उड़ीसा के चंद्रबग्घा बीच पर आयोजित अंतराष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल में भाग लेकर सार्क सदस्यों देशों भारत, श्रीलंका, यू एस ए, अमेरिका, स्पेन, इटली, कोलंबो, नीदरलैंड और जापान सहित अन्य देश के बीच अपनी कला का लोहा मनवा “एक बिहारी, सौ पर भारी” वाक्यों को सिद्ध कर दिखाया हैं। इसको लेकर बिहारवासियों में खुशी की लहर हैं।


राष्ट्रपति कर चुकें हैं सराहना


बता दे कि भारत की ओर से अन्य डेलीगेट आर्टिस्ट के अलावा बिहार से एकमात्र पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन बिजबनी से मधुरेन्द्र को निमंत्रण किया गया था। मधुरेन्द्र राज्य और राज्य के बाहर कई मेलों, महोत्सवों व सरकारी आयोजनों में सैंड आर्ट और पेंटिंग के नमूने प्रदर्शित कर चुका है। देश-विदेश में घटित घटनाओं तथा कई ज्वलंत विषयों पर तुरंत कलाकृतियां बनाकर संदेश देते रहते हैं। इसके अलावा 2012 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उसकी सराहना की थी। वह देश-प्रदेश के अलावे विदेशों में भी पुरस्कृत हुआ। उसे बिहार गौरव अवार्ड, बिहार रत्न तथा चंपारण रत्न भी मिल चुका हैं।

This post was published on दिसम्बर 15, 2018 14:50

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022