Home Society मनियारी में कैंसर से दो और की मौत के बाद संख्या 39...

मनियारी में कैंसर से दो और की मौत के बाद संख्या 39 पहुंची

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी में तीन दिनों के अंदर एक महिला व एक पुरूष की मौत के बाद ढ़ाई वर्षो के अंदर कैंसर से मरने वालों की संख्या 39 हो गई है। दोनों मौत क्षेत्र के सोनवरसा गांव में हुई। गांव के स्वर्गीय जगन्नाथ साह के 40 वर्षीय पुत्र अजय साह की मृत्यु गुरूवार को गांव में ही हो गई। वह तीन वर्षों से ब्लड कैंसर से पीड़ित था। उसकी इलाज पटना कैंसर संस्थान से लेकर दिल्ली एम्स तक हुई। इलाज में सांसद कल्याण कोष से भी सहयाता मिला, पर उसे बचाया नही जा सका। जबकि दुसरी घटना इसी गांव के दिल मोहम्मद साहब की 65 वर्षीया पत्नी जमीला खातुन की मौत तीन दिन पूर्व हो गई। जमीला खातुन पीछले तीन वर्षों से लिवर कैंसर से पीड़ित थी। इलाज दिल्ली एम्स में चल रही थी। हाल ही में घर लौट कर आई थी। ढाई वर्षों में मनियारी में अब तक 39 कैंसर पीड़ितों की मौत हो गई ।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version