Home Bihar Muzaffarpur मुजफ्पुरपुर की एक दर्जन महिलाएं चोटी काटने से हुई बेहोश

मुजफ्पुरपुर की एक दर्जन महिलाएं चोटी काटने से हुई बेहोश

अफवाह

मुजफ्फरपुर। जिले के अलग-अलग जगहों पर करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने चोटी कटने की शिकायत की है। चोटो कटते ही इनमें से कई महिलाए बेहोश हो गई। इन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के विभिन्न इलाको में अबतक 23 महिलाओं की चोटी कट चुकी है। सोमवार को बोचहां में चार, कांटी व कुढ़नी में दो, मड़वन, गायघाट, मोतीपुर व हथौड़ी में एक-एक महिलाओं की चोटी कटी है। कांटी की जामिन मठिया पंचायत के कल्याणपुर गांव में कुमोद यादव की पत्नी धर्मशीला देवी की चोटी कर गई। घटना के समय वह सो रही थी। नींद खुलने पर कटे बाल को देख कर वह बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए कांटी पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं कोठियां में सुभान गनी की पत्नी सकीना खातून की चोटी दोपहर में कट गई। वार्ड पार्षद विनोद सहनी ने घटना की पुष्टि की है। यहां घरों में नीम के पत्ते लटकाये जा रहे हैं।
इधर, मड़वन के रक्सा में दिन के दस बजे दरवाजे पर बैठी महिला की चोटी कट गई। इसी बीच वह बेहोश होकर गिर गई। मुखिया रिना देवी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं हथौड़ी थाना के कफेन गांव में देर शाम खाना बनाने के दौरान चंदन मंडल की पत्नी छोटी देवी की चोटी कट गई। घटना के समय महिला घर मे अकेली थी। चोटी कटने के बाद वह बेहोश गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की पुष्टि पंसस पति छोटे लाल यादव ने की है।
उधर, तुर्की ओपी के गोरैया गांव में 30 वर्षीय आभा देवी की चोटी कट गई। घटना के वक्त वह चौर में मवेशी को चराने गई थी। चोटी कटी देख वह बेहोश हो गई। ग्रामीण नरेश सहनी, नितेश कुमार आदि ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ओपी प्रभारी चरणजीत कुमार ने पीड़िता से पूछताछ की। ओपी प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। वहीं तुर्की ओपी के लदौरा गांव में भी देर शाम घर में सो रही महिला की चोटी कट गई। इसके बाद सिर में दर्द होने लगा और वह बेहोश हो गई। गांव के लोग घरों के आगे नीम का डाल आदि लटका रहे हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version