Home Bihar Muzaffarpur सांसद की पत्नी ने दिखाई दरियादिली

सांसद की पत्नी ने दिखाई दरियादिली

बाढ़ पीड़ितो के बीच बांटा खाद्द सामग्री

 

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। इससे पहले कि बाढ़ का कहर गरीबों के लिए चुनौती बने और उनका असंतोष भड़क जाये, हम जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उक्त बातें आज नरौली पहुंचे हाजीपुर नगर परिषद की उपाध्यक्षा एवं सांसद अजय निषाद की पत्नी रामा निषाद ने कही। श्रीमती रामा निषाद आज हाजीपुर के रौशनी वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से महिलाओं की टीम के साथ नरौली में राहत वितरण किया।
टीम में सोसाइटी की अधय्क्ष संगीता गुप्ता , सचिव स्वंय रामा निषाद, बबली सिंह, सरिता किशोर, रंजना चौधरी, माला राय, पुष्पम, संगीता राय, अंजू सिंह, सरिता शरण, अनिता जैसवाल एवं सुनीता सहनी शामिल थी। राहत सामग्री में चुरा गुड़, मूढ़ी, मिक्चर, बिस्कुट, बच्चे का दूध, कपड़ा एवं पानी का बोतल वितरण किया गया।
इसके बाद गंगापुर स्थित टेंट सिटी का निरक्षण किया एवं पीड़ितों का हाल जाना। सांसद की पत्नी सरकार की व्यस्था से संतुष्ट हुई एवं लोगो से इस विपत्ति में धैर्य रखने का आग्रह किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया चंद्रकेश बैठा, भाजपा नेता प्रवीण सिंह एवं जिला मुखिया संघ के अधय्क्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक, भाजपा नेता सतीश जी, बिरचंद्र प्रसाद, दिनेश पासवान एवं सुनीता सहनी भी मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version