Home Crime मनियारी में किशोर की हत्या

मनियारी में किशोर की हत्या

कदाने नदी से मिली लाश

मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना के सोनवर्षा के समीप कदाने नदी से एक किशोर का शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि कदाने नदी के पुल पर अपराधियो ने किशोर की गला रेत कर हत्या कर दी है। बहराहाल किशोर की पहचान नही हो सकी है।
दोपहर बाद महमदपुर आलम गांव के समीप नदी की धारा में लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
पुलिस अधिकारी की माने तो अहले सुबह सोनवर्षा के ग्रामीण टहलने निकले थे। पुल पर भारी मात्रा में खून का धब्बा फैला देख कर लोगो ने किसी की हत्या की आशंका भी जताई थी। दूसरी ओर पुल पर मिले खून के निशान, किशोर के हत्या की गबाही देता है। फिलहाल, पुलिस ने पुल पर एक चौकीदार को तैनात कर दिया है। मृतक हाफ पैंट व काला चेक शर्ट पहने हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version