Home Society आधा दर्जन से अधिक बच्चे चिकेन पाॅक्स से आक्रांत

आधा दर्जन से अधिक बच्चे चिकेन पाॅक्स से आक्रांत

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड के मझौलिया पंचायत के मझौलिया गांव में आधा दर्जन से अधिक बच्चे चिकेन पाॅक्स से  आक्रांत है। जिसमे सुरेन्द्र कुमार -26, पुनम कुमारी -25, राजु कुमार -23, रूची कुमारी -7, अंजु कुमारी-22 , ऋषि कुमार -4, दिलिप कुमार -12, अंजली कुमारी-17 व कुलजीत कुमार -13 है। सिविल सर्जन ललीता सिंह के आदेश पर पीएचसी प्रभारी डाॅ चन्द्र मोहन मिश्रा ने डाॅ रशिमी रेखा व एएनएम को भेजकर दवा दिया तथा डाॅ रश्मि रेखा ने साफ- सफाई रखने की हिदायत दी। मझोलिया गांव में विगत एक सप्ताह से चिकेन पाॅक्स फैला हुआ है। पंसस सुगिया देवी के पुत्र वालेन्द्र साह ने जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह से मझौलिया गांव में मेडिकल टीम भेजने  की मांग की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version