Home Bihar उत्तर बिहार में पारा तीन डिग्री लुढ़का

उत्तर बिहार में पारा तीन डिग्री लुढ़का

ठंढ़ की चपेट में उत्तर बिहार

कनकनी से जन जीवन बेहाल

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। उत्तर बिहार कड़ाके की ठंड के चपेट में आ गया है। हालात कोल्ड डे के जैसा बनने लगा है। मंगलवार को सर्द पछिया हवा चलने से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्विवद्यालय, पूसा ने अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकार्ड किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहने से कनकनाहट बढ़ गई है।

बादल छाये रहने का है अनुमान

मौसम विभाग ने 25 से 29 दिसंबर तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में हल्के बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ठंड व कनकनी बरकरार रहेगी। रात व सुबह में घने कुहासे छाये रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 16-19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सामान्य तौर पर पांच से आठ किमी रफ्तार से पछिया हवा चलने के आसार हैं। पूर्वानुमान की अवधि में सुबह के समय 90-95 प्रतिशत आद्रर्ता रहेगी, वहीं दोपहर में आद्रर्ता 65-70 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version