Home Society मीनापुर व मनियारी के थानेदार सम्मानित

मीनापुर व मनियारी के थानेदार सम्मानित

मुजफ्फरपुर। बेहतर कार्य के लिए मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने मीनापुर व मनियारी के थानेदार को सम्मानित किया है। बतातें चलें कि मीनापुर के मुस्तफागंज में आभूषण कारोबारी गोलीकांड की गुत्थी तीन घंटे में सुलझाने के लिए एसएसपी ने मीनापुर थानेदार सोना प्रसाद सिंह को सम्मानित किया है। उन्हें एक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया है।

इसके अलावा तिरहुत रेंज के डीआईजी से नकद पुरस्कार के लिए अनुशंसा भी की है। एसएसपी विवेक कुमार ने मीनापुर में प्रतिनियुक्त दारोगा उदय कुमार सिंह और अंजनी कुमार को नगद पुरस्कार दिया है।
वहीं, काजी इंडा से कुख्यात डकैत को गिरफ्तार करने पर मनियारी थानेदार मिहिर कुमार, सिपाही वरुण कुमार, राजेश कुमार और चौकीदार मो. जैत को भी नगद पुरस्कार से नवाजा गया है। इस दौरान एसएसपी चेंबर में सिटी एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, एएसपी मुख्यालय राजीव रंजन, डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद व नगर डीएसपी आशीष आनंद उपस्थित थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version