Categories: Society

मीनापुर: मुजफ्फरपुर में या शिवहर में…

छिड़ी बहस

मुजफ्फरपुर। शिवहर के जिलाधिकारी के द्वारा मीनापुर को शिवहर जिला में शामिल करने के राज्य सरकार को भेजे गये प्रस्ताव से मीनापुर में हड़कंप मचा है। सभी राजनीतिक दल, एक स्वर से इसका विरोध कर रहें हैं। सर्वदलीय संयुक्त मोर्चा बना कर आंदोलन की तैयारी शुरू हो चुकी है। मीनापुर पंचायत समिति ने मंगलवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में शिवहर डीएम के प्रस्ताव को निरस्त करने की सरकार से मांग की जानी है।
इधर, के के एन लाइव न्यूज पोर्टल पर भी इसको लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी है। बतातें चलें कि 14,023 लोगो ने इस खबर को गंभीरता से लिया है और 257 लोगो ने इस खबर को पसंद किया है। यहां, यह भी बताना जरुरी है कि एक युवा ऐसे भी है, जिन्होंने मीनापुर को शिवहर में शामिल करने का समर्थन किया है। वही, बाकी के सभी ने इसका विरोध किया है।

किसने क्या कहां?

भाई, शामिल नही होना चाहिए। हम सभी आपके साथ है। – अजय राव

   शिवहर में नही होगा मीनापुर। –सुजीत कुमार

   ये तो मीनापुर के गरिमा की बात है। – वालेन्दर साह

  यह किसी भी एंगिल से सही नही है। – शिवराज राम

  मीनापुर के लोग चाह लें, तो कोहराम मच जायेगा। – आनंद मोहन कुमार

   नही जाना चाहिए। – सुरेश नारायण कुमार

  मुजफ्फरपुर में ही रहना चाहिए। – हीतेश कुमार

  गलत प्रस्ताव, पुरजोर विरोध करें, मीनापुर मुजफ्फरपुर का अंग है और रहना चाहिए। – राम सुंदर दसौधी

  ऐसा नही होने देंगे, हम लोग खुल के विरोध करेंगे। –  विद्याधर पंडित

  सरकार को इसके लिये क्षेत्र के लोगो से जनमत सर्वेक्षण करवाने की जरूरत है। – नीरज कुमार

  मुजफ्फरपुर में ही रहना चाहिए। – मुनमुन अमित

  सरकार पागल हो गई है। हम मुजफ्फरपुर में ही ठीक हैं। सरकार के निर्णय का हम विरोध करतें हैं।  – शिवनाथ शाही

मुजफ्फरपुर मीनापुर एक है और एक रहना चाहिए, इस के लिए जोर दार विरोध होना चाहिए। – सिकंदर सहनी

  मुजफ्फरपुर ही ठीक है। ज्यादे राजनीति मत करों यार। अपना काम करो। – आनंद राज

   यह गलत है। मीनापुर, मुजफ्फरपुर का ही एक अंग है। – अरविंद कुमार

परिवर्तन समाज का नियम है। इसे स्वीकार करें। सभी पार्टियों का कोई भी कार्यक्रम सिर्फ मुस्तफागंज के समीप ही ही क्यों? विजय रंजन

This post was published on मई 1, 2017 12:45

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024