Categories: Society

कुढ़नी के दर्जनो गांवों को आज भी है रौशनी का इंतजार

आजादी तो मिली पर बिजली नही मिला
कोरे आश्वासनो पर टीकी है इनकी उम्मीदें

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी विधान सभा क्षेत्र बिहार का सबसे बड़ा प्रखण्ड है। आजादी के कई दसक बीत गये। किन्तु,  इस क्षेत्र में आज भी दर्जनो वैसे गांव है, जहां के वस्तीयों में बिजली नही पहुंचीं। यहां की जनता बिजली की उम्मीद लिए कई विधायक कई मुखिया व जिप सदस्यों को चुना। पर, उनके द्वारा आश्वासन के सिवा, कुछ भी नही मिला।
आलम यह है कि आज भी उन्हें बिजली नही मिली। थक हार कर डिजिटल युग में भी लालटेन के सहारे जी रहे  यहां के लोग । कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने बिहार विधुत  बोर्ड पटना के प्रबंधक निदेशक व  बिहार सरकार के विधुत  विभाग  के प्रधान सचिव से स्वयं मिलकर लिखित रूप से कुढ़नी विधान सभा क्षेत्र के बिजली से वंचित गांवो की सूची देते हुए उन्हें ध्यान आकृष्ट कराया है तथा अविलंब सर्वे करा कर विधुत सुविधा बहाल कराने की मांग की है। विधायक श्री गुप्ता ने कहा की विधान सभा क्षेत्र के सकरी सरैयां के बलुआ,  बसौली पंचायत के मोलनामा,  कुढ़नी के टरिया, अमरख पंचायत के बलहीयां व मधौल नया टोला, छाजन पश्चिमी के मुस्लिम टोला, चकिया पंचायत के दास टोला,  महंथ मनियारी पंचायत के मनियारी पुर्वी सहनी टोला, सहीत दर्जनों वैसे गांव है, जहां के बस्तीयों में अंधेरा कायम है।  हालांकि, वैसे सभी चिन्हित गांवो में आज बिजली तो पहुंचीं है पर वैसे लोगो के घर में, जो ऊंची रसुख रखते है। जबकि, वर्वतमान में बिहार व केन्द्र सरकार अपनी चुनावी एजेन्डा में बिजली को ही मुख्य मुद्दा बना कर चुनावे लड़ती व जितती आई है। आज वर्तमान समय में बिजली हर परिवार व लोगों के लिए आवश्यक जरूरतों में शामिल है। इसे गम्भीरता से लेने की जरूरत है।

This post was published on अप्रैल 23, 2017 18:06

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संजय कुमार सि‍ंंह

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022