सामुदायिक भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

कुढ़नी के पकांही में साढ़े दस लाख की लागत से बनेगा भवन

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने अपने कार्यकाल की पहली योजना का शुभारंभ कर दिया है। कुढ़नी के पकांही पंचायत में 10 लाख 42 हजार 700 की लागत से सामुदायिक विकास भवन शिलान्यास करके विधायक ने अपने योजना का आगाज किया है।
शुक्रवार को पंचायत के बलरा इस्माईल गांव स्थित शिव मंदिर के परांगण में शिलान्यास से पूर्व पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा की मेरे कार्य काल की यह पहली योजना है और मैं वैसे गांव में इसका नींव रखा हूँ जहाँ के पंचायत विकास के मामले में अब तक खुद को सबसे अधिक उपेक्षित रहा है। प्रखण्ड मुख्यालय से दूर व वैशाली जिला के सीमा से सटे पंकाही पंचायत अत्यधिक दूर होने के कारण यहां तक जनप्रतिनिधि व सरकारी पदाधिकारी की पहुँच नही के बराबर होती है। कहा कि सबसे पहले यहां से ही अपनी योजनाओं की शुरुआत कर आज मुझे हर्ष हो रही है। मौके पर डॉ. डीसी सिंह, शंकर सिंह, मुखिया पति सुरेश महतो, प्रभाष सिंह, अमोद साह, दीपू समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

This post was published on मई 26, 2017 21:26

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संजय कुमार सि‍ंंह

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022