Home Crime ससुराल आये युवक की गला रेत कर हत्या

ससुराल आये युवक की गला रेत कर हत्या

नवादा। नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र के सेखोदेवरा गांव में ससुराल आये एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। बतातें चने कि जमुई जिले के चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी भलुआ गांव निवासी उत्तम कुमार उर्फ पप्पू की शादी इसी साल 29 अप्रैल को सेखोदेवरा के नरेश पासवान की पुत्री रीमा कुमारी के साथ हुई थी। गुरुवार को वट सावित्री पूजा में शामिल होने के लिए वह पत्नी के साथ अपने ससुराल आया था। युवक रात में खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में सो गए। उत्तम और रीमा छत पर सोये थे। सुबह रीमा की नींद खुली तो देखा कि पूरे बिस्तर पर खून लगा है। पति की लाश बगल में पड़ी थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version