Home Crime मीनापुर में घर में सो रहे किसान को मारी गोली

मीनापुर में घर में सो रहे किसान को मारी गोली

कमर के नीचे लगी गोली, एसकेएमसीएच में भर्ती

खिड़की से मारी गोली, मामला जमीन विवाद से जुड़ा

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के गांधीनगर गांव में शुक्रवार सुबह उमाशंकर प्रसाद को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गोली कमर के नीचे लगी है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। घटना सुबह करीब तीन बजे की है। उस वक्त उमाशंकर अपने घर में सो रहे थे। खिड़की से किसी ने गोली मार दी। वह पेशे से किसान हैं और प्राइवेट ट्यूशन भी पढ़ाते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। वहीं सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि पंचायती कर मामले का निपटारा कर दिया गया है। पंचायत के बाद घटना की एफआईआर नहीं की गई है। मीनापुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने भी घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version