होमBiharअपहरण और लूट के बाद ठेकेदार की हत्या

अपहरण और लूट के बाद ठेकेदार की हत्या

Published on

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर थाना के पानापुर ओपी के जामिन मठिया गांव में बुधवार की सुबह अगवा ठेकेदार अशोक का शव लाया गया। शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। मां, पत्नी समेत परिवार के लोग शव से लिपटकर चीत्कार मारने लगे। आस पड़ोस के लोगों की आंखें नम हो गईं। विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव, उपप्रमुख रंजन कुमार सिंह, बच्चू राय, राकेश प्रसाद, विक्रांत यादव, रवि पटेल समेत दर्जनों लोगों ने घरवालों से मिलकर सांत्वना दी।

एटीएम से निकाले रुपये

ठेकेदार अशोक कुमार के अगवा होने के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस को पता चला कि अशोक के एटीएम कार्ड से पटना के मीठापुर बस स्टैंड के पास रुपये निकाले गए। इस दौरान यह बात सामने आयी कि उसी एटीएम कार्ड से बिहारशरीफ स्थित गोवर्धन लाल रस्तोगी ज्वेलर्स से चार सोने की चेन खरीदी गई है। पुलिस टीम फौरन वहां पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। चार लोग कैमरे में अशोक का कार्ड स्वैप कर खरीदारी करते दिखे। दुकानदार के बिल पर चारों ने अपना मोबाइल नंबर लिखा था। एक अपराधी ने बिल पर खुद का ही नंबर दे दिया था, जब उस मोबाइल नंबर के डीटेल को निकाला गया तो उस पर चारों में एक अपराधी की तस्वीर मिली। वह दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी दिख रहा था। मोबाइल नंबर में दिए गए डीटेल के आधार पर पुलिस समस्तीपुर पहुंच गई।

कार से हुआ था अपहरण

इस बीच पुलिस ने एक अपराधी को दबोच लिया है। पकड़े गए अपराधी सुजीत ने यह खुलासा किया कि छह नवंबर को दानापुर में अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसने अशोक को झांसे में लिया और उसको मीठापुर बस स्टैंड ले गए। मीठापुर बस स्टैंड पहुंचने के बाद अशोक ने अपनी पत्नी को फोन पर बताया कि वह बस से मुजफ्फरपुर आ रहा है। इसके बाद मुजफ्फरपुर की ओर ही जाने की बात कहकर अशोक को गाड़ी में ही बैठे रहने के लिए कहा, फिर उसे पेय पदार्थ में नशा मिलाकर पिला दिया गया और बेहोश होने पर उसका बैग, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान लूट लिया गया। अपराधी अशोक को फोरलेन पर फेंक कर फरार हो गये।

ऐसे हुई घटना

हैदराबाद में लेबर कांट्रैक्टर अशोक शाह पांच नवंबर को पटना के लिए चला था। छह नवंबर को यहां पहुंचने के बाद उन्होंने आखिरी बार अपनी पत्नी से बात की। उस वक्त अशोक ने खुद को मीठापुर में होने और बस से आने की बात बताई थी। उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने जक्कनपुर थाने में उसके अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी।

अपहरण में इस्तेमाल हुआ कार

सुजीत ने पुलिस को बताया कि उसका गिरोह एक कार से चलता है। कार में बैठाकर राहगीरों से लूटपाट करता है। अशोक को भी मिठापुर में अपनी कार में बैठाया। लूटपाट का विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। वारदात में इस्तेमाल कार का नंबर मुजफ्फरपुर डीटीओ कार्यालय से निर्गत है। पटना पुलिस ने मामले में गिरफ्तार सुजीत को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

More like this

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

बिहार पर कितना कर्ज? विकास की रफ्तार के पीछे छिपा आर्थिक दबाव

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में विकास और विशेष राज्य के दर्जे की बहस...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...